मेरठ। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती (UP Police Constable 49000 Recruitment 2019) प्रक्रिया में मेरठ (Meerut) में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। भर्ती के लिए चल रहे फिजिकल टेस्ट के दौरान एक अभ्यर्थी बाथरूम करने के लिए गई। इसके बाद उसकी जगह दूसरी युवती टेस्ट के लिए पहुंच गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर युवती को गिरफ्तार कर लिया है।