ग्रेटर नोएडा

रिश्तेदारों से लेना चाहता था बदला, पिता ने अपने ही इकलौते 13 साल के बेटे की कर दी हत्या

Greater Noida Crime News : ग्रेटर नोएडा के कासना में संपत्ति विवाद में एक पिता ने अपने 13 साल के बेटे सुधांशु की हत्या कर दी। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस साजिश और आरोपी पिता की गिरफ्तारी की पूरी खबर।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2026, 3:39 PM IST
Feature image
पिता ने अपने ही इकलौते बेटे की हत्या कर तालाब में फेंका शव, PC- Patrika

ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। एक पिता ने अपने इकलौते 13 साल के बेटे सुधांशु की निर्मम हत्या कर दी। मात्र संपत्ति के विवाद में बदला लेने के लिए उसने अपने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया और परिवार के अन्य सदस्यों को फंसाने की ठंडी साजिश रची।

सुधांशु आठवीं कक्षा में पढ़ता था। परिवार में वह अकेला बेटा था। बुधवार को प्रदीप उर्फ पप्पी अपने बेटे को लेकर कार से घर से निकला। शाम को जब वह अकेला लौटा तो परिवार ने पूछा, "सुधांशु कहां है?" प्रदीप ने लापरवाही से कहा, 'रिश्तेदार के यहां छोड़ आया हूं।' रात बीतती गई, बेटा नहीं लौटा। परिवार चिंतित हुआ तो प्रदीप अलग-अलग कहानियां सुनाने लगा, कभी कहा दोस्त के यहां छोड़ा, कभी रिश्तेदार के यहां...बताता तो कभी कुछ बता देता। उसकी हरकतों से परिवार वालों को शक होने लगा।

परिवार के अन्य सदस्यों को जब शक हुआ तो प्रदीप के भाई (सुधांशु के चाचा) ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में सुधांशु आखिरी बार अपने पिता के साथ जाता दिखा। पुलिस की सख्त पूछताछ में प्रदीप के बयान बार-बार बदलने लगे। आखिरकार उसने बेहद क्रूर कबूलनामा दे दिया।

रिश्तेदारों से बदला लेना चाहता था प्रदीप

प्रदीप ने बताया कि उसने पहले अपने बेटे सुधांशु का गला दबाकर हत्या कर दी। फिर शव को घर से दूर सड़क किनारे एक तालाब में फेंक दिया। उसका मकसद था कि मामला अपहरण या बाहरी हत्या का लगे और परिवार के अन्य सदस्यों पर शक हो। वह संपत्ति के विवाद में अपने रिश्तेदारों से बदला लेना चाहता था।

पूछताछ पर आत्महत्या की कोशिश

आसपास के लोगों ने तालाब में शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। जब शव निकाला गया तो परिवार वाले सदमे में चले गए। सुधांशु की पहचान होने पर माहौल भारी हो गया। पूछताछ के दौरान प्रदीप ने चाकू से खुद के गले पर वार कर आत्महत्या करने की कोशिश भी की, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने रोका। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।

Updated on:
8 May 2026, 3:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट