ग्रेटर नोएडा

तू मार देगा? हां मार देंगे…और फिर चलीं गोलियां, साजन भाटी हत्याकांड का 3 मिनट 5 सेकंड का लाइव वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा में कूड़ा जलाने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सूरजपुर कोतवाली के साकीपुर गांव में LLB छात्र साजन भाटी (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब इस हत्याकांड का 3 मिनट 5 सेकंड का वी‌डियो सामने आया है।
2 min read
• •
Updated: 8 May 2026, 3:29 PM IST
Greater noida news, greater noida news today, greater noida news today in hindi, greater noida murder case, greater noida murder news today, greater noida murder today, llb student murder
साजन की फाइल फोटो

ग्रेटर नोएडा के साकीपुर गांव में LLB छात्र साजन भाटी हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। 3 मिनट 5 सेकेंड के इस फुटेज में गोली चलने से पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद, मारपीट और फायरिंग के बाद का घटनाक्रम कैद हुआ है। वीडियो में गोलियों की आवाज और उसके बाद लोगों में मची भगदड़ साफ सुनाई देती है।

गोली चलते ही मची भगदड़

सामने आए CCTV फुटेज में शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच बहस होती सुनाई देती है। इसी दौरान एक आवाज आती है कि तू मार देगा? इसके जवाब में दूसरी तरफ से आवाज आती है कि हां, हम मार देंगे। इसके बाद कुछ ही सेकेंड बाद गोलियों की आवाज सुनाई देती है। गोली चलते ही गली में भगदड़ मच जाती है।

मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र का है।यहां के साकीपुर गांव निवासी साजन भाटी (25) की मंगलवार देर रात पड़ोसियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। साजन एक शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचा था। आरोप है कि घर के बाहर पहले से मौजूद पड़ोसी मंगेश उर्फ टिल्लू, उसका भाई वीर सिंह और अन्य लोग उससे भिड़ गए।

तीन गोलियां लगने से मौत

परिजनों के मुताबिक, विवाद के दौरान आरोपियों ने साजन के साथ पहले मारपीट की। इसके बाद मंगेश उर्फ टिल्लू ने तमंचे से फायरिंग कर दी। दो गोलियां साजन के पेट और एक गोली जांघ के ऊपरी हिस्से में लगी। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

2 आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के बाद साकीपुर गांव में तनाव की स्थिति है। इस मामले में पुलिस ने टिल्लू और उसके भाई वीर सिंह दोनों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

4 दिन पुराने विवाद ने ली जान

पुलिस जांच में सामने आया है कि चार दिन पहले नाली के पास कूड़ा जलाने को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हुआ था। उसी रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। साजन की एक साल पहले ही शादी हुई थी।

Updated on:
8 May 2026, 3:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट