ग्रेटर नोएडा

पुलिस ने 25 चोरी की मोटरसाइकिल,  2 अवैध तमंचे और 4 जिंदा कारतूस के साथ 4 शातिरों की किया गिरफ्तार 

Greater NOIDA Police: बिसरख पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर 25 बाइक, 2 तमंचे और 4 कारतूस बरामद किए। गिरोह NCR में सक्रिय था।
2 min read
• •
Updated: 3 Jun 2025, 6:21 PM IST
Greater NOIDA
गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस

Greater NOIDA Crime: ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 25 चोरी की मोटरसाइकिल और 2 अवैध तमंचे समेत 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

 डीसीपी ने की नकद इनाम की घोषणा 

डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने इस सफलता पर पुलिस टीम को 25,000 का नकद इनाम देने की घोषणा की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहताश (37), निवासी ग्राम बिछन, एटा, चांद (22), निवासी चरण सिंह कॉलोनी, प्रताप विहार, गाजियाबाद, कालेश प्रताप सिंह (26), निवासी ग्राम जुगौरा, इटावा और राम कुमार (42), निवासी ग्राम ज्यौराहा, छतरपुर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

NCR के पॉश इलाके से करते थे चोरी 

पुलिस ने चारों को न्यू हैबतपुर ठेके के पास, थाना बिसरख क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना रोहताश है, जो नोएडा-एनसीआर की पॉश सोसाइटियों में घुसकर वाहन चोरी करता था। वह गार्ड को बहला-फुसलाकर सोसाइटी में प्रवेश करता और पार्किंग में खड़ी बाइकों को बाहर खड़े अपने साथियों को सौंप देता।

दर्जनों वारदात को दिया अंजाम 

गिरोह के अन्य सदस्य भी बाजारों और सुनसान जगहों से बाइक चोरी कर उन्हें खाली इमारतों में छिपा देते और बाद में बेच देते थे। गिरोह ने नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में दर्जनों चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। इनके पास से पुलिस को 25 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं और अवैध तमंचे और 4 जिंदा कारतूस (रोहताश व कालेश प्रताप सिंह के कब्जे से) बरामद हुए हैं।

अन्य आरोपियों के तलाश में जुटी पुलिस 

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के विभिन्न थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 25,000 का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। इस सफलता से नोएडा और आस-पास के क्षेत्र में दुपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी