ग्रेटर नोएडा

एनकाउंटर मैन के इलाके में फिर हुर्इ मुठभेड़ दो इनामी बदमाश घायल चार गिरफ्तार

काले रंग की कार से ग्रेटर नोएडा के रास्ते वारदात को अंजाम देने जा रहे थे बदमाश
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2018, 11:24 AM IST
greater noida news

ग्रेटर नोएडा।गौतमबुद्घ नगर जिले में इस एनकाउंटर मैन के कुर्सी संभालते ही बदमाशों से मुठभेड़ का दौर शुरू हो गया था।जो लगातार जारी है। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख कोतवाली के इलाके में दिनदहाड़े पुलिस आैर बदमाशों की मुठभेड़ हुर्इ। इस एनकाउंटर में पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को घायल कर उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है की घायल दोनों बदमाश पर 25-25 हज़ार के इनाम था। घायल बदमाश हत्या, लूट के एक दर्जन मामलो में वंछित चल रहे थे, पुलिस ने घायल बदमाशो कों नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने एेसे किया बदमाशों का दिनदहाड़े एनकाउंटर

नोएडा के सेक्टर- 30 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती किए घायल दोनों बदमाश फरमान और राजवीर ठाकुर है। दोनों को पैर में गोली लगी है। पुलिस अधिकारिओ के अनुसार काले रंग कार में कुछ बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से बिसरख की ओर जा रहे थे। इस सूचना पर बिसरख कोतवाली के प्रभारी ने खैरपुर गोलचक्कर पर नाका लगा कर जांच शुरू कर दी, तभी काले रंग की सेट्रो कार आती दिखाई दी। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर रोकना चाहा तो बदमाशों ने भागते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस ने उनका पीछा किया। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में चेरी काउंटी के पास बदमाशों की कार फंस गई। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए क्रास फायरिंग की। इसमें दो बदमाश जख्मी हो गये। पुलिस ने घायल बदमाशों के अलावा उनके दो साथियों सचिन और पोला सांघर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है की घायल दोनों बदमाश पर 25-25 हज़ार के इनामी है। आरोपी हत्या, लूट के एक दर्जन मामलो में वंछित चल रहे थे, पुलिस ने घायल बदमाशो को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

एनकाउंटर कर ये सामान किया बरामद

सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से एक काली सेट्रो कार, एक पिस्टल और दो तमंचे बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने शुरूअाती पूछताछ में कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी हत्या, लूट के एक दर्जन मामलो में वंछित चल रहे थे, अभी उनसे विस्तृत पूछताछ कर फरार बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी