1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के दिन दूल्हे ने उठाया एेसा कदम की चंद मिनटों में बदल गया घर का माहौल

पिता कर रहे थे बेटे की बारात निकालने की तैयारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 19 Apr 2018, 12:30 PM IST

hapur news

हापुड़।हापुड़ जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव नंगला छज्‍जू में एक दूल्‍हे ने शादी के दिन एेसा कदम उठा लिया। जिसके बाद घर से लेकर रिश्तेदारों में बनी खुशी का माहौल मातम में बदल गया। दरअसल दूल्हा बनने जा रहे, लड़के ने अपनी दुकान में जाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को इसकी जानकारी बेटे के शादी के दिन दुकान से काफी देर तक वापस न लौटने पर लगी। उन्होंने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूल्हे के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें-जब सरकारी आॅफिस में पहुंचा "मुर्दा" तो...

शादी के लिए तैयारी में लगे थे लोग

जानकारी के अनुसार हापुड़ के धौलाना क्षेत्र स्थित नंगला छज्जू में वीरपाल सिंह अपने परिवार के साथ रहते है। उनकी तीन बेटी आैर एक बेटा अमित था। वह सबसे छोटा आैर इकलौता होने के चलते सभी का चहेता था। बुधवार को अमित की बारात अपने गांव से बुलंदशहर स्थित अनूपशहर जानी थी। परिजन से लेकर घर में आए रिश्तेदार बारात में जाने और घुड़चढ़ी कराने की तैयारियों में जुटे थे। वहीं अमित दुकान पर काम होने की बात कहकर घर से अपनी दुकान पर पहुंचा। यहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक अमित के वापस न लौटने पर परिजन दुकान पर पहुंचे। वहां अमित को फंदे पर लटका देख सब दंग रह गये। उन्होंने अमित को फंदे से उतारकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी।

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर: लूट के बाद पुलिस ने प्राइवेट बैंक अधिकारियों पर दर्ज किया धोखाधड़ी का मुकदमा, ये है वजह

पढ़ने में होनहार अमित की बारात की जगह निकली अर्थी

वहीं गांव के लोगों ने बताया कि अमित घर में तीन बहनों के बीच इकलौता भार्इ होने के साथ ही वह पढ़ार्इ लिखार्इ में भी बहुत होनहार था। वह एसएससी का एग्जाम क्लियर कर चुका था। लेकिन कारोबार में मन होने की वजह से उसने अपना बिल्डिंग मेटिरियल सप्लायर का काम शुरू किया। वहीं जाकर शादी के दिन बारात निकलने से पहले उसने आत्महत्या कर ली। जिसके बाद बारात की जगह दुखी परिजन आैर रिश्तेदारों ने उसकी अर्थी निकाल आंति संस्कार कर दिया।