ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा हादसा Live Update: शाहबेरी में ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो,दो इमारतें गिरने से हुई 3 लोगों की मौत

ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में जमींदोज हुईं दो इमारतें, तीन की मौत
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2018, 12:45 PM IST
greater noida news
ग्रेटर नोएडा Live Update: शाहबेरी में ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो, दो घंटे देरी से पहुंचा बचाव दल

ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी में मंगलवार रात को दो इमारतें जमींदोज होने से तीन की मौत हो गई जबकि अब भी कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं। राहत कार्य अभी जारी है। वहीं आरोप है कि बचाव दल को मौके पर पहुंचने में करीब दो घंटे लग गए। यहां रास्‍ते काफी संकरे हैं, जिस कारण बचाव दल को भी राहमत कार्य में मुश्किल आ रही है। उधर, मौके पर मौजूद लोगाें ने बताया कि सब कुछ इतना अचानक हुआ कि किसी को कुछ समझ में नहीं आया।

रात को गिरीं दो इमारतें

मंगलवार रात को बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी में छह और चार मंजिला इंमारत भरभरा कर गिर गई। मिंटू और शिखा ने इस घटना की जानकारी पुलिस को 100 नंबर पर दी थी। उनका कहना है क‍ि घटना रात करीब 9 बजे की है। उस समय वे घर पर मौजूद थे। उन्‍हें बहुत तेज आवाज आई। लगा जैसे भूकंप आ गया हो। वे घर से बाहर आए तो उन्‍होंने देखा कि दो बिल्डिंग गिर गई हैं।

देखें वीडियो:Greater Noida building collapse: पहली प्राथमिकता घायलों और जीवित बचे लोगों को बचाने की है-महेश शर्मा

एक इमारत में रह रहे थे 18 परिवार

वहीं, आरोप है कि बचाव दल को वहां पहुंचने में करीब दो घंटे लग गए। मौके पर मौजूद प्रवीन श्रीवास्‍तव का कहना है कि एक इमारत निर्माणाधीन थी, जबक‍ि दूसरी में 18 परिवार रह रहे थे। यहां की रोड सही नहीं है। 100-100 गज की जगह पर पांच-पांच बिल्डिंग बना रखी है बिल्‍डरों ने। बिना अनुमति के सारा खेल चल रहा है। यहां का रास्‍ता भी नहीं सही है। दो घंटे तक कोई बचाव दल नहीं पुहंचा। सबाके लोकेशन भी समझानी पड़ रही है। रिषभ गोयल दो इमारतें गिरी हैं। छह मंजिला इमारत में 18 परिवार रह रहे थे जबक‍ि एक निर्माणाधीन थी।

Updated on:
18 Jul 2018, 12:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह