ग्रेटर नोएडा

तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

Sub-Inspector's Death: ग्रेटर नोएडा के जारचा थाने में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का शव बाथरूम में मिलने से हड़कंप मच गया। हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 1:23 PM IST
noida inspector death
नोएडा में महिला दरोगा की मौत, फोटो सोर्स- @GoldySrivastav

Greater Noida Police: गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा में महिला दरोगा की मौत मामले की गत्थी उलझी हुई है। दरअसल, अचानक बाथरूम में सब इंस्पेक्टर की मौत हो जाना सबको हैरान कर दिया है। अभी तक पुलिस विभाग की तरफ से यह साफ नहीं है कि यह नेचुरल डेथ था या इसके पीछे कोई साजिश थी। फिलहाल इस मामले में को लेकर नोएडा पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

इस घटना के बाद सबसे पहले जो जानकारी निकलकर सामने आई उसके अनुसार, यूपी के कानपुर की रहने वाली महिला एसआई की मौत की वजह हार्टअटैक होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम वर्ष 2023 बैच की एसआई थीं और वर्तमान में जारचा थाने में तैनात थीं। उनका शव बाथरूम के अंदर मिलने की सूचना सामने आने के बाद पुलिस विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

पिता सुबह से कर रहे थे फोन

रश्मि के पिता मंगलवार सुबह से लगातार उन्हें फोन कर रहे थे। आमतौर पर रश्मि फोन जल्दी उठा लेती थीं, लेकिन सुबह 7 बजे के बाद कई बार कॉल करने के बावजूद जब उनकी बेटी ने फोन नहीं उठाया तो पिता को चिंता हुई। उन्होंने रश्मि के साथ तैनात एक अन्य महिला दरोगा को फोन कर पूरी बात बताई। इसके बाद साथी महिला दरोगा रश्मि के आवास पर पहुंचीं और काफी देर तक दरवाजा खटखटाती रहीं, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी कैलाश नाथ को दी।

सूचना मिलते ही जारचा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाने पर रश्मि बाथरूम में पड़ी मिलीं। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

हो गए हैं कई सवाल खड़े

घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों ने मामले से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। महिला सब इंस्पेक्टर की अचानक हुई मौत को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। फिलहाल प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शव मिलने की परिस्थितियों और अन्य जरूरी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है, ताकि मौत की असली वजह स्पष्ट हो सके।

Updated on:
17 Nov 2026, 1:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह