ग्रेटर नोएडा

इस्तीफे का ऐलान कर चुकी महिला आईएएस ने घर आने के लिए मांगा पास

Highlights बादलपुर की रहने वाली है महिला आईएएस गाजियाबाद के नेहरू नगर में रह रहा है परिवार फेसबुक वॉल पर कर चुकी है इस्तीफे का ऐलान  
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 May 2020, 10:13 AM IST
rani-nagar.jpg

ग्रेटर नोएडा। बादलपुर की रहने वाली महिला आईएएस रानी नागर ने अपने घर आने के लिए पास मांगा है। उन्होंने हरियाणा सरकार से गाजियाबाद स्थित अपने घर आने के लिए पास की मांग की है। इससे पहले हरियाण कैडर की आईएएस रानी नागर इस्तीफे का ऐलान कर चुकी हैं। फिलहाल वह अपनी बहन के साथ में हरियाणा में हैं जबकि उनका परिवार गाजियाबाद में रह रहा है।

हरियाणा सरकार से मांगा पास

मायावती के पैतृक गांव में रहने वाली रानी नागर ने हाल ही में अपने फेसबुक वॉल पर इस्तीफे का ऐलान कर सबको चौंका दिया था। उन्होंने कहा था कि वह लॉकडाउन के बाद इस्तीफा दे देंगी। इसके बाद आईएएस रानी चर्चा में आ गई थीं। उनका परिवार इस समय गाजियाबाद के नेहरू नगर थर्ड में रह रहा है। इस वजह से उन्होंने अपने घर आने के लिए हरियाणा सरकार से पास की मांग की है।

मायावती ने उठाई है आवाज

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी रानी नागर के समर्थन में आवाज उठाई थी। बादलपुर के रहने वाले पूर्व मंत्री करतार नागर की पहल पर मायावती ने आईएएस को न्याय दिलाने के लिए ट्वीट किया था। इसके बाद गुर्जर समाज के कई नेता उनके समर्थन में आगे आए थे। भाजपा से राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, बसपा सांसद मलूक नागर और भाजपा के पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने रानी नागर को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष की बात कही है। बता दें कि महिला आईएएस ने एक सीनियर आईएएस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कोर्ट में इसका केस विचाराधीन है।

Updated on:
2 May 2020, 10:13 AM IST
Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट