ग्रेटर नोएडा

बाइक पर घर जा रहा था होमगार्ड, नील गाय के कारण चली गई जान

Highlights: -लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस -अस्पताल में डॉक्टर ने मृत किया घोषित -पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Aug 2020, 2:02 PM IST
screenshot_from_2020-08-01_10-39-02.jpg

ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा थाना क्षेत्र में ड्यूटी से अपने घर खेरली भाव लौट रहे एक होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा क्षेत्र में बल्लू खेड़ा गांव के पास हुआ उस समय हुआ जब बाइक पर जा रहे होमगार्ड को एक नील गाय ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने होमगार्ड को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रबूपुरा थाना क्षेत्र के गांव खेरली भाव गांव की रहने वाले 45 वर्षीय तेजपाल सिंह होमगार्ड ड्यूटी पर कासना थाने में तैनात तैनात थे। वे अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे, जब वे बल्लू खेड़ा गांव के बाद पहुंचे, तभी उनके मोटरसाइकिल के सामने अचानक एक नील गाय आ गई। इससे उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई और वे सड़क पर गिर पड़े।

यह भी पढें:

उन्होंने बताया कि इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें लेकर इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल पहुंची। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तेजपाल के तीन बेटे हैं। उनकी मौत से परिवार में गम का माहौल है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Updated on:
1 Aug 2020, 2:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह