ग्रेटर नोएडा

ट्रौला ने एंबुलेंस को टक्कर मारने के बाद घसीटा, लगी आग, तीन की मौत, दो घायल-देखें वीडियो

हादसे में जली हुई एंबुलेंस की हालत बता रही है कि घटना कितनी दर्दनाक थी।
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2018, 4:51 PM IST
Accident

ग्रेटर नोएडा। क्षेत्र के बादलपुर में हुये एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना सुबह उस समय हुई, जब केआरबीएल मिल के पास दिल्ली से खुर्जा जा रही एक एंबुलेंस की टक्कर ट्रौला से हो गई।

जिसके बाद एंबुलेंस में आग लग गई। इसमें तीन लोग झुलस कर मर गए। जबकि दो लोग एंबुलेंस से गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और ट्रौला मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।

जली हुई एंबुलेंस की हालत बता रही है कि हादसा कितना दर्दनाक था। पुलिस के अनुसार ये एंबुलेंस मरीजों को लेकर खुर्जा से दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल आई थी और रात के तकरीबन दो बजे लौटते समय एंबुलेंस चालक लेखी सैनी ने पांच लोगों को खुर्जा के लिए सवारी के तौर पर बैठा लिया। एम्बुलेंस जब केआरबीएल मिल के सामने पहुंची, तभी एंबुलेंस के सामने चल रहे ट्रौला ने यार्ड में जाने के लिए टर्न लिया, जिससे टकराकर फंस गई और घसीटने से दो सवारी सड़क पर गिर गई। जबकि तीन व्यक्ति एंबुलेंस में ही फंस गए। टक्कर से एंबुलेंस में आग लग गई जिसमें झुलस कर तीन लोगों की मौत हो गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों खुर्जा निवासी मानीक और दादरी निवासी श्रीनन्द मौर्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों में से दो की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रौला चालक के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Updated on:
28 Feb 2018, 4:51 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह