पलटी खाकर सड़क किनारे जा पलटी
इस दौरान वाहन की रफ्तार तेज होने से चालक रघु नियंत्रण नहीं बना सका, जिसकी वजह से सवारियों से भरी वाहन पलटी खाकर सड़क किनारे जा पलटी। जिससे वाहन पर सवार 25 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में से एक लखपति की तोकापाल सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अन्य एक घायल ललित की महारानी अस्तपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह दोनों बड़े देवड़ा के निवासी थे। घायलों में से 23 का इलाज जारी है। जिसमें से दर्जन भर लोगों की स्थिति गंभीर बताई गई है। घायलों में रतन, हरीचंद, खेम, रति , प्रेम सेठिया, सदन, सोभा, अरविंद, रवि, फकीरचंद, चंदर, खीरसिंधू, कार्तिक व अन्य तोकापाल सीएचसी में भर्ती हैं।