16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा में उठा आंगनबाड़ी केंद्रों का मुद्दा! जर्जर भवनों पर सरकार गंभीर, मंत्री बोलीं- जल्द सुधरेगी व्यवस्था…

CG Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन प्रश्नकाल के दौरान बस्तर संभाग में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति का मुद्दा उठाया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
विधानसभा में उठा आंगनबाड़ी केंद्रों का मुद्दा! जर्जर भवनों पर सरकार गंभीर, मंत्री बोलीं- जल्द सुधरेगी व्यवस्था...(photo-patrika)

विधानसभा में उठा आंगनबाड़ी केंद्रों का मुद्दा! जर्जर भवनों पर सरकार गंभीर, मंत्री बोलीं- जल्द सुधरेगी व्यवस्था...(photo-patrika)

CG Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन प्रश्नकाल के दौरान बस्तर संभाग में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति का मुद्दा उठाया गया। कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने भवन विहीन और जर्जर भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर चिंता जताई। इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने व्यवस्था में जल्द सुधार करने का आश्वासन दिया।

CG Assembly Budget Session: प्रश्नकाल में उठाया गया मुद्दा

प्रश्नकाल के दौरान विधायक लखेश्वर बघेल ने सरकार से पूछा कि बस्तर संभाग के जिलों में कुल कितने आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी मांगी कि इनमें से कितने केंद्र भवनयुक्त हैं, कितने भवन विहीन हैं और कितने जर्जर भवनों में संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा पेयजल और शौचालय की उपलब्धता की स्थिति के बारे में भी सवाल किया गया।

मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जवाब में बताया कि बस्तर संभाग के जिलों में कुल 9,876 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जबकि एक भी मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित नहीं है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में से 7,667 केंद्र भवनयुक्त, 2,209 भवन विहीन और 962 केंद्र जर्जर भवनों में संचालित हो रहे हैं।

बुनियादी सुविधाओं की स्थिति

मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि संभाग के 6,431 आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की सुविधा उपलब्ध है, जबकि 5,632 केंद्रों में शौचालय की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी है, वहां जल्द ही आवश्यक सुधार और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।