ग्रेटर नोएडा

Teen Talaq: इस वजह से जीजा ने पत्नी की बहन से किया निकाह और फिर दे दिया तीन तलाक

मुख्य बातें एक साल पहले ही जीजा ने पत्नी की बहन से किया था निकाह, अब पीडि़ता ने संग पुलिस को दी शिकायत निकाह के कुछ दिन बाद ही मारपीट करने के साथ ही सिगरेट से जलाता था जीजा दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2019, 12:29 PM IST
news

ग्रेटर नोएडा। तीन तलाक पर कानून पास होने के बाद भी लगातार तलाक के मामले सामने आ रहे है। यह मामला दादरी इलाके के नई आबादी क्षेत्र का है। जहां पत्नी की मौत के बाद जीजा ने अपनी पत्नी की बहन से शादी कर ली। आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद ही उसके साथ परिवार ने मारपीट शुरू कर दी। वह उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। इतना ही नहीं उसे मारपीट कर घर से भगा दिया।

पत्नी की मौत के बाद उसकी बहन से की थी शादी

जानकारी के अनुसार दादरी के नई आबादी के रहने वाले अब्दुल हकीम ने अपनी बड़ी बेटी अमरीन का निकाह बुलंदशहर जिले के अगौता में एक परिवार में किया था। निकाह के कुछ समय बात बेटी की मौत हो गई। जिसके बाद उसके तीन छोटे-छोटे बच्चों का ध्यान रखने वाला कोई नहीं रहा। इस पर जीजा ने पत्नी की छोटी बहन से शादी करने व बच्चों का ध्यान रखने की इच्छा जाहिर की। इस पर युवती के पिता भी राजी हो गये। और अपनी छोटी बेटी शबनम का निकाह चार सितंबर 2018 को आरोपित से कर दिया ।

निकाह के कुछ महीनों बाद ही ये मांग करने लगा आरोपी पति

आरोप है कि निकाह के दो माह बाद ही उनका दामाद दो लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगा। दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपित ने उनकी बेटी को सिगरेट से जलाया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से वह अपने माता-पिता के साथ दादरी में रह रही है। आरोप है कि कुछ दिन पहले उनका दामाद अपने दो भाइयों के साथ दादरी आया और शबनम से मारपीट करते हुए तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह