ग्रेटर नोएडा

VIDEO: नोएडा से कश्मीरी छात्र के लापता होने का गहराया मामला, गया था पुलवामा परिजनों को नहीं थी खबर

शारदा विश्वविद्यालय में पढ़ता है कश्मीरी छात्र, घूमने के लिए कह कर निकला, अब नहीं मिल रहा सुराग
less than 1 minute read
greater noida
VIDEO: नोएडा से कश्मीरी छात्र के लापता होने का गहराया मामला, गया था पुलवामा परिजनों को नहीं थी खबर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी से लापता कश्मीरी छात्र बिलाल अहमद घूमने की बात कह कर 28 अक्टूबर को दिल्ली से गो एयर की एक उड़ान से श्रीनगर पहुंचा था। लेकिन उसके बाद वह अपने घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद उसके घरवालों ने बिलाल के लापता होने की रिपोर्ट उसके परिजनों ने थाने में दर्ज कराई। सूचना पर पुलिस ने लापता कश्मीरी छात्र की तलाश में जुट गई। जिसके बाद पुलिस को उसकी लास्ट लोकेशन जम्मू में मिली। पुलिस के मुताबिक छात्र की अंतिम लोकेशन पुलवामा जिले में मिलीष रविवार 4.30 बजे तक उसका फोन भी ऑन था। उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। अब स्थानीय पुलिस जम्मू-कश्मीर पुलिस से संपर्क में है।
श्रीनगर में एहतेशाम बिलाल के परिवार वालो रो-रो कर बुरा हाल है। वे उसकी तलाश की गुहार कर रहे है। मूल रूप से श्रीनगर के रहने वाले 17 वर्षीय छात्र एहतेशाम बिलाल शारदा विवि से बीएमआइटी बीएससी इन मेडिकल इमेजिंग की पढ़ाई कर रहा है। कुछ दिन पहले सेमेस्टर की परीक्षा खत्म हुई थी। उसके बाद 28 अक्टूबर को वह घूमने के लिए निकला था और फिर लौटकर विवि के छात्रावास नहीं पहुंचा। उसके संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो जाने हड़कंप मच गया। मामले में मोहसिन की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

Updated on:
01 Nov 2018 01:05 pm
Published on:
01 Nov 2018 01:05 pm
Also Read
View All
Girls Trapped in Noida Society Lift: गैलेक्सी वेगा में 30 मिनट अटकीं सांसें, लिफ्ट में बत्ती गुल, अंधेरे में हनुमान चालीसा पढ़ती रहीं 4 बच्चियां

ग्रेटर नोएडा में महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर की थी 15 लाख की लूट, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर, ग्रेटर नोएडा में कार सीख रही महिला ने पांच बच्चों को मारी टक्कर, पुलिस ने लिया हिरासत में

‘लड़कों ने बेशर्मी की हदें पार की, मैं घबरा गई थी’, हरियाणवी डांसर ने बताई ग्रेटर नोएडा में हुए हमले की आपबीती

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर विधायक की एस्कॉर्ट गाड़ी में डंपर ने मारी टक्कर, हादसे में दारोगा की मौत