ग्रेटर नोएडा

पत्नी ने पति को प्यार का संदेश देकर उठाया ये खौफनाक कदम

ग्रेटर नोएडा में महिला ने स्यूसाइड नोट में पति को आर्इलवयू लिखकर की आत्महत्या
2 min read
• •
Updated: 14 Mar 2018, 3:16 PM IST
lady commit suicide

ग्रेटर नोएडा।हार्इटेक शहर अल्फा-1 सेक्टर में स्थित संवाद सोसायटी में पति के साथ रहने वाली एक महिला ने अपने पति को प्यार का संदेश देकर खौफनाक कदम उठा लिया। पति को यह संदेश उसकी मौत के बाद मिले स्यूसाइड नोट में मिला। पता लगते ही उन्होंने मामले की सूचना पुलिस आैर परिजनों को दी। वहीं पत्नी ने आत्महत्या करने के साथ ही स्यूसाइड नोट में इसका जिम्मेदार खुद को ठहराया है। साथ ही पति व अन्य किसी परिजन को परेशान न करने की बात लिखी है।

पति आैर बच्चे के जाने पर उठाया ये कदम

पुलिस के अनुसार मूलरूप से मणिपुर निवासी किशोर सैरन वरिष्ठ पत्रकार है आैर अपनी पत्नी व बच्चे के साथ अल्फा एक सेक्टर के संवाद सोसायटी में रहते है। उनकी पत्नी प्रवानी (43) आसाम की रहने वाली थीं। दोनों की शादी दस साल पहले हुर्इ थी। उनका एक ९ साल का बेटा भी है। पत्रकार किशोर रोज की तरह मंगलवार को ऑफिस गए थे। जबकि उनका बेटा स्कूल में गया था। उनकी पत्नी प्रवानी घर में अकेली थीं। पुलिस के अनुसार दोपहर में वो आए, तो उनकी पत्नी पंखे से लटकी मिली। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से उन्हें नीचे उतारा। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्यूसाइड नोट में पति को दिया ये संदेश

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक महिला के पास से एक स्यूसाइड नोट मिला है। उसमें महिला ने लिखा है कि वह अपनी बीमारी के कारण डिप्रेशन में थी । आैर अपनी मर्जी से आत्महत्या की है। उन्होंने अपने स्यूसाइड नोट में पति के लिए आई लव यू लिखा है और उन्हें या परिवार के किसी भी सदस्य को परेशान न करने की बात लिखी है। वहीं स्यूसाइड नोट को कब्जे में लिया गया है। साथ ही महिला के परिजनों को मामले की सूचना दी गर्इ है।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह