ग्रेटर नोएडा

यूपी में इस आईएएस अधिकारी को बदमाशों ने बनाया निशाना, घर से लाखों का सामान उड़ाया

चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी
2 min read
• •
Updated: 15 May 2018, 10:22 AM IST
vibha chahel

ग्रेटर नोएडा। यूपी को अपराध मुक्त प्रदेश बनाने के लिए भले ही सूबे की पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ताबड़तोड़ एंकाउंटर कर रही हो लेकिन अपराध की घटनाओं में कोई कमी नहीं है। लूट, हत्या चोरी तो आम बात हो गई है। आलम यह है कि अब तो प्रशाननिक अधिकारियों के घर भी सुरक्षित नहीं हैं। क्योंकि यूपी के हाईटेक सिटी नोएडा के सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली कॉलोनी में चोरों ने आईएएस अधिकारी के घर पर ही अपना हाथ साफ कर लिया,और लाखों के नकदी और गहने लेकर फरार हो गए। हालाकि चोरी की ये घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

घटना ग्रेटर नोएडा की है जहां बदमाशों ने नोएडा प्राधिकरण में ओएसडी पद पर तैनात आईएसएस डॉ विभा चहल सरकारी आवास में अपने परिवार के साथ रहती हैं। लेकिन बेखौफ बदमाशों ने रात के अंधेरे में उनके घर पर धावा बोला दिया। जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात तीन लोग उनके घर में घुसे और जिन कमरों में परिवार के लोग सो रहे थे,चोरों ने बाहर से उनकी कुंडी लगा दी। इसके बाद चोरों ने अलमारी में रखे करीब सात लाख रुपये के आभूषण और दस हजार रुपये चोरी कर लिए और वारदात को अंजाम देने के बाग फरार हो गए।

आईएएस के घर चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची ने पूरे कमरे की तलाशी ली। साथ ही घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जिसमें चोरों को साफ तौर देखा जा सकता है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक चोर मुंह को कपड़े से ढंके हुए है और आराम से एक-एक सामान को खंगाल रहे हैं। इनके हाथों में चाकू, गुलेल, पेचकस आदि सामान भी था। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले चोर कच्छा-बनियान में नजर आ रहे हैं। इस कारण वारदात में कच्छा बनियान गिरोह के शामिल होने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।

वहीं इस घटना ने पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि जब अधिकारियों के घर ही सुरक्षित नहीं हैं और बदमाश बेखौफ हो कर घटनाओं को अंजाम देने में लगे हैं तो आम आदमी की सुरक्षा के लिए किसके पास जाए। हालाकि विभा चहल के घर चोरी के बाद अब गार्डों की लापरवाही भी मानी जा रही है। प्राधिकरण ने अब सभी सुरक्षा गार्डों को हटाने का निर्णय लिया है। अथॉरिटी के एसीईओ कृष्ण कुमार गुप्त का कहना है कि सुरक्षा के लिए लगाए गए सभी 120 गार्डों को हटाकर दूसरे गार्डों को तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : शादीशुदा महिला को अपने से 7 साल छोटे प्रेमी से हुआ प्यार तो उठा लिया ये खौफनाक कदम

यह भी पढ़ें : यूपी पुलिस का दरोगा अपनी भांजी के पति को इसलिए कर रहा परेशान, जानिए यह पूरा मामला

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी