
नोएडा. जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव करीब आ रहे है, वैसे ही राजनीतिक दुनिया में हलचल तेज हो गई है। हालही में मायावती ने अपने ही गृहजनपद से पिछले एक साल से लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे वीरेंद्र डाढ़ा का टिकट काट दिया था। माना जा रहा है कि उनका टिकट केंद्रीय मंत्री के सामने मजबूत प्रत्याशी उतारने की वजह से काटा गया है। मायावती के इस कदम के बाद में एक तरफ जहां बसपा में टिकट लेने वालों की लंबी कतार हो गई है। वहीं भाजपा में भी टिकट के लिए दावेदारी तेज हो गई है। गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से तीन नाम सामने आए है। उधर केंद्रीय मंत्री ने फैसला हाईकमान पर सौंपने की बात कहकर चुप्पी साध ली है। दिल्ली से सटी गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट खास मानी जाती है।
एक तरफ जहां यह सीट मायावती की गृहजनपद की सीट है। वहीं राजनाथ सिंह के लिए भी खास है। मायावती गौतम बुद्ध नगर के बादलपुर गांव की रहने वाली है। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बेटा पंकज सिंह भी नोएडा विधानसभा सीट से विधायक है। फिलहाल इस सीट से भाजपा से केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा सांसद है। गौतम बुद्ध नगर से लोकसभा सीट से महेश शर्मा टिकट के दावेदार भी माने जा रहे है। वहीं इनके सााथ ही अन्य दावेदार भी लोकसभा चुनाव में टिकट हासिल करने की लाइन में खड़े हो गए है। मायावती ने अपनी गृहजनपद की सीट से मजबूत प्रत्याशी उतारने की वजह से वीरेंद्र डाढ़ा का टिकट काट दिया था। माना जा रहा है कि महेश शर्मा के सामने डाढ़ा का जीतना तय नहीं दिखाई दे रहा था। हालाकि अभी मायावती ने इस सीट से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। बसपा में भी कई दावेदार सामने आ रहे है। उधर गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर भाजपा में घमासान तेज हो गया है।
गौतम बुद्ध नगर से भाजपा के इस विधायक के चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज
मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक व 4 बार सांसद रहे राम अवतार भड़ाना भी गौतम बुद्ध नगर से चुनाव लड़ने के संकेत दे चुके है। नोएडा के सेक्टर—61 में एक शादी समारोह में पहुंचे राम अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पहली पंसद फरीदाबाद, दूसरी नोएडा ओर तीसरी सीट मेरठ लोकसभा है। नोएडा में मेरा घर है। यहां का रहने वाला हूं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व दादरी नोएडा सीट से तीन बार विधायक रहे नवाब सिंह नागर भी टिकट की लाइन में है। ये लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी से आवेदन कर चुके है। इनके अलावा चार और नाम सामने है। ये भी चुनाव के लिए आवेदन कर चुके है। इनमें एक पूर्व महानगर और पूर्व एमएलसी भी शामिल है। गौतम बुद्ध नगर सीट से चुनाव लड़ने वालों की दावेदारी की लिस्ट लंबी होती जा रही है। राजनैतिक सुत्रों ने बताया कि दिल्ली से सटी होने की वजह से भी इस सीट पर भाजपा में कई और दिगगज नेता भी लाइन में है। भाजपा की सुरक्षित सीट होने की वजह से भी दावेदारों की लाइन बढ़ रही है। दरअसल में गौतम बुद्ध नगर में 23 लाख वोटर है। इनमें 6 लाख वोटर शहरी है। जिसकी वजह से भाजपा ने 2014 लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की थी।
बसपा में बढ़ी हलचल
वीरेंद्र डाढ़ा का टिकट कटने के बाद में बसपा में भी सरगर्मियां तेज हो गई है। माना जा रहा है कि महागठबंधन के बाद में यह सीट बसपा के खाते में जा सकती है। जिससे देखते हुए मायावती के पास में बसपा से टिकट पाने की होड़ में दिग्गज आ गए है। यहां तक की गई भाजपा नेता भी मायावती से टिकट पाने की जुगत में है।