ग्रेटर नोएडा

विवेक तिवारी की तरह इस पुलिसकर्मी ने ऐसे कर दी थी तीन की हत्या

लखनऊ में एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी को गोली मारकर हत्या करने का यह पहला मामला नहीं है। उत्तर प्रदेश पुलिस की गुंडागर्दी पहले भी सामने आती रही है।
2 min read
vivek
विवेक तिवारी की तरह इस पुलिसकर्मी ने ऐसे कर दी थी तीन की हत्या

नोएडा: लखनऊ में एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी को गोली मारकर हत्या करने का यह पहला मामला नहीं है। उत्तर प्रदेश पुलिस की गुंडागर्दी पहले भी सामने आती रही है। गौतमबुद्धनगर में भी आमलोगों को पुलिस निशाना बना चुकी है। एक तरफ जहां नोएडा में जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं एक मामले में तीन निर्दोषों को जान गंवानी पड़ी थी। उनके डेडबॉडी भी आज तक परिजनों को नहीं मिली है। पुलिस ने तीनों को चोरी के आरोप में हिरासत में लिया था, लेकिन तीनों के बारे में आज तक कोई सुराग नहीं लगा है।

आरोपी तत्कालीन एसओ को कोर्ट बरी कर चुकी है। लेकिन उनके परिजन आज भी न्याय की तलाश में भटक रहे है। मामला 2004 का है। ग्रेटर नोएडा की कासना कोतवाली पुलिस ने 6 सितंबर 2004 को चोरी के आरोप में तीन नाबालिग को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। दरअसल में तीनों को गामा—1 सेक्टर में तैनात सिक्यूरिटी गार्डो ने तीनों को पुलिस को सौंपा था। गार्डो ने उनपर चोरी करने का आरोप लगाया था। अरशद, आसिफ और मेहरबान तीनों ही कबाड़ी का काम करते थे।

कासना पुलिस को सौंपने के बाद में ये तीनों ही तीनों ही रहस्यमय ढंग से गायब हो गए। परिजनों ने पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर हत्या करने का आरोप लगाया था। दादरी के नई बस्ती गांव के रहने वाले वाले परिजनों ने कासना के तत्कालीन एसओ समेत कई पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। मामला बढ़ता देख उस समय तत्कालीनन सरकार ने एसओ को सेवा से बर्खास्त कर दिया, जबकि कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। हत्या का कोई सबूत न मिलने पर बाद में कोर्ट ने एसओ व पुलिसकर्मियों को बरी कर दिया। उन्हें वापस नौकरी भी पा ली।

इसके अलावा 4 फरवरी 2018 को पर्थला गोलचक्कर के पास एक ट्रेनी दरोगा ने मामूली विवाद पर पर्थला गांव के जिम ट्रेनर जितेंद्र यादव को गोली मार दी थी। लोगों के गुस्से को देखते हुए ट्रेनी दरोगा विजय दर्शन को सस्पेंड कर गिरफ्तार कर लिया गया। घटना की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। जितेंद्र यादव घर में बिस्तर पर पड़े जीवन-मौत के बीच जूझ रहे हैं।

Updated on:
02 Oct 2018 09:44 am
Published on:
02 Oct 2018 09:44 am
Also Read
View All
Girls Trapped in Noida Society Lift: गैलेक्सी वेगा में 30 मिनट अटकीं सांसें, लिफ्ट में बत्ती गुल, अंधेरे में हनुमान चालीसा पढ़ती रहीं 4 बच्चियां

ग्रेटर नोएडा में महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर की थी 15 लाख की लूट, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर, ग्रेटर नोएडा में कार सीख रही महिला ने पांच बच्चों को मारी टक्कर, पुलिस ने लिया हिरासत में

‘लड़कों ने बेशर्मी की हदें पार की, मैं घबरा गई थी’, हरियाणवी डांसर ने बताई ग्रेटर नोएडा में हुए हमले की आपबीती

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर विधायक की एस्कॉर्ट गाड़ी में डंपर ने मारी टक्कर, हादसे में दारोगा की मौत