
हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी (फोटो- पत्रिका)
Attacked on Dimple Chaudhary: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी (Haryanvi Dancer Dimple Chaudhary) पर ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर बॉर्डर क्षेत्र में सोमवार देर रात को दो युवकों ने डंडों से जानलेवा हमला किया था। हमलावरों ने उनकी कार का फ्रंट शीशा तोड़ दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद डिंपल ने रोते हुए एक वीडियो जारी करके घटना की जानकारी दी थी। इसके साथ ही डिंपल ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। अब डिंपल ने अपने ऊपर हुए हमले की डरावनी दास्तां बयां की है।
डिंपल चौधरी ने घटना के बारे में बात करते हुए कहा- 18 जून को मुझे एक धमकी भरा फोन आया था। कॉलर ने खुद को 'चंबल का डॉन' बताया और कहा- तुझे घर से उठाऊंगा। AK-47 के साथ तुझे घर से लेकर जाऊंगा। डांसर ने बताया कि पहले धमकी आई, अब जानलेवा हमला हुआ है। मेरे पास न बॉडीगार्ड था और न ही कोई हथियार। हमलावर मुझे जान से भी मार सकते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है।
हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी ने कहा कि हमले के बाद मैं काफी घबरा गई थी। मैं बेसुध हो गई, जिसके चलते मुझे अस्पताल ले जाना पड़ा। डिंपल ने कहा- पहले भी मुझे धमकी मिली थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब पुलिस किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। जल्द ही इस मामले की पुलिस से शिकायत करूंगी। हमलावरों ने बेशर्मी की हद पार कर दी।
कार पर हुए हमले के बाद डिंपल ने रोते हुए सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी दी थी। डिंपल ने कहा था कि बेशर्मी की भी हद होती है। मैं अपनी बहन के घर जा रही थी, मेरी गाड़ी का यह हाल कर दिया। मेरा साथ कोई बड़ी घटना हो सकती थी।
डिंपल चौधरी सोमवार रात करीब 11:30 बजे अपने छोटे भाई और ड्राइवर के साथ बुलंदशहर के सिकंदरा स्थित छोटी बहन के घर जा रही थीं। ग्रेटर नोएडा के अल्फा थाना क्षेत्र में रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार को निशाना बनाया। हमलावरों ने डंडे बरसाते हुए कार का फ्रंट शीशा तोड़ दिया। डिंपल ने बताया कि वह सीएनजी पंप पर रुकी थीं, जहां उनके भाई ने कुछ सामान खरीदा। उसी दौरान वह फोन पर किसी दोस्त से बात कर रही थीं, तभी अचानक हमला हो गया। हमले के बाद डिंपल का भाई और ड्राइवर उन्हें अस्पताल ले गया।
Updated on:
24 Jun 2026 09:54 pm
Published on:
24 Jun 2026 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
