19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोएडा: मंदिर का दानपात्र नहीं टूटा तो पूजा के सामान पर हाथ साफ, घी से लेकर दीये तक चुरा ले गए

Theft at Sector 78 temple: नोएडा के एक अजीबों- गरीब वारदात सामने आई है जहां मंदीर ने दानपात्र चोरी करने के लिए घुसे थे,लेकिन दानपात्र खुला नहीं तो मंदिर से पूजा का सामान ही चुरा कर भाग गए, जाने पूरी घटना।

2 min read
Google source verification
Theft at Noida temple

दानपात्र नहीं हाथ लगा तो पूजा सामान ले भागे बदमाश photo ai

Theft at Sector 78 temple: नोएडा के सेक्टर 78 में स्थित कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी के मंदिर में शुक्रवार की रात चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों का मकसद मंदिर में घुसकर दानपात्र लूटकर फरार होना था, लेकिन जब बदमाशों से दानपात्र नहीं खुल सका तो उन्होंने मंदिर में रखे पूजा के सामान को ही चुरा लिया और भाग गए। ये पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज के अनुसार दोनों आरोपी करीब 21 मिनट तक मंदिर परिसर में मौजूद रहे और आराम से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात में करीब 2:31 बजे दो युवक के पीछे के रास्ते से मंदिर के अंदर घुस गए। दोनों बदमाश पहले सीधे दानपात्र के पास पहुंचे और सरिए जैसी दिखने वाली वस्तु से दानपात्र खोलने में जुट गए। पूरे 12 मिनट तक मशक्कत करने के बावजूद वे दानपात्र खोल पाने में कामयाब नहीं हो सके तो दोनों ने मिलकर मंदिर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान चुरा लिया।

कुछ हाथ नहीं लगा तो पूजा का सामान चुरा लिया

जब चोरों के हाथ दानपात्र नहीं लगा तो मंदिर में भागवाने भोलेनाथ के गले से तांबे के नागमहाराज, पूजा करने वाली घंटी, बड़ा दीया, अंखड ज्योति वाला दीपक, तांबे के छोटे-बड़े लोटे, पीतल के कई दीपक और अलमारी में रखा घी चोरी कर ले गए। चोरी के दौरान आरोपियों ने मंदिर के अंदर रखे सामान को भी इधर-उधर फैला दिया।

पीछे की खिड़की से भाग निकले

घटना को अंजाम देकर दोनों चोर बजरंगबली की मूर्ति के पीछे बनी खिड़की से बाहर कूदे और रात करीब 2:52 बजे मौके से फरार हो गए। सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो मंदिर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर का सामान बिखरा हुआ था और कई धार्मिक वस्तुएं गायब थीं।

कैमरे के कैद हुई पूरी वारदात

जैसे घटना के बारे में सोसाइटी वालों को पता चला सभी मंदिर पहुंच गए। मौके पर अनुराधा पोद्दार, मोनिका, मनोज अहूजा, दिलीप समेत बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने सीसीटीवी फुटेज देखकर घटना के बारे में पता किया। घटना की सूचना तुंरत डायल-112 पर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच अधिकारी ने मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है।

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि मंदिर में हुई चोरी से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।