25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दादरी में महिला का संदिग्ध शव बरामद, प्रेम विवाह करने वाला पति तलाश में

Greater Noida Woman Murder: दादरी हत्याकांड में पड़ोसियों का बड़ा खुलासा। आर्थिक तंगी और शराब की लत के कारण पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद। पुलिस को मृतका कविता के गले पर मिले संदिग्ध निशान।
2 min read
Google source verification
Greater Noida murder

सांकेतिक इमेज- पत्रिका

Greater Noida Woman Murder Case: ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता का शव कमरे में मिला। महिला के गले पर निशान पाए गए हैं। घटना की जानकारी तब हुई जब डायल-112 को सूचना दी गई। शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से मृतका का पति लापता है।

10 साल पहले महिला ने की थी लव मैरिज

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान चिटहेरा गांव निवासी कविता के रूप में हुई है। कविता ने वर्ष 2016 में अपने ही गांव के मोहित से प्रेम विवाह किया था। दोनों अलग-अलग जातियों से थे, इसलिए परिवारों ने इस रिश्ते का विरोध किया था। विरोध के चलते दोनों घर छोड़कर चले गए थे और कई वर्षों तक बाहर रहकर जीवन बिताया। इस दौरान उनके दो बच्चे भी हुए। बाद में परिवारों का रवैया सामान्य होने पर वे ग्रेटर नोएडा के जारचा रोड स्थित मकान में रहने लगे थे।

प्रेम विवाह के बाद शुरू हुई थी नई जिंदगी

बुधवार को डायल-112 पर सूचना मिली कि एक महिला घर के कमरे में मृत अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर में एक बच्ची मिली, जबकि मोहित और उनकी दूसरी बेटी वहां मौजूद नहीं थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं ।

महिला की गला दबाकर हत्या की आशंका

ग्रेटर नोएडा पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में महिला की मौत गला घोंटने से होने की बात सामने आई है। मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। वहीं, दादरी एसीपी प्रशाली गंगवार ने बताया कि पड़ोसियों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था और विवाद की वजह शराब सेवन भी बताई गई है।

पड़ोसी बोले- दोनों में अक्सर होता रहता था विवाद

पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि कविता और मोहित दोनों शराब का सेवन करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहतर नहीं थी, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। फिलहाल पुलिस आरोपी पति मोहित की तलाश में जुटी है।