ग्रेटर नोएडा

घर के अंदर सो रहा था परिवार, तभी आधी रात को इस तरह दाखिल हुए बदमाश और वारदात को दिया अंजाम

आधा दर्जन बदमाशोंं ने परिवार को गनपॉइंट पर लेकर डाली डकैती, मारपीट कर लूटा लाखों का माल
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2018, 9:15 AM IST
loot
घर के अंदर सो रहा था परिवार, तभी आधी रात को इस तरह दाखिल हुए बदमाश और वारदात को दिया अंजाम

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में हो रहे लगातार एनकाउंटर के बाद भी अपराधियों में पुलिस का खौफ जरा भी नजर नहीं आ रहा, तभी तो बेखौफ आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने गन प्वाइंट के आधार पर परिवार वालों को बंधक बना लिया और मारपीट भी की। इसके बाद घर में रखे नगदी और लाखों के जेवरात लूटने के बाद बड़े ही आराम से फरार हो गए।

घटना ग्रेटर नोएडा की दादरी थाने के रेलवे रोड स्थित पिंक सिटी कॉलोनी की जहां छत्रपाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। लेकिन बीती रात परिवार घर के मेन गेट का ताला लागा कर अंदर सो रहा था लेकिन तभी करीब आधा दर्जन बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। जिसके बाद परिवार के लोगों को गनपॉइंट पर बंधक बनाकर घर में पैसे और नगदी निकलाने की मांग करने लगे। परिवार के लोगों ने जब बच्चों को निशाना बनाए जाने का विरोध किया तो उनके साथ बुरी तरह मारपीट तक की गई। बदमाशों ने घंटो घर में अपना तांडव मचाया और घर में रखें 45 हजार रुपये नगदी समेत लाखों के जेवरात लूट लिए। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए बड़े ही आराम से फरार हो गए। हालाकि बदमाशों की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सभी बदमाशों ने अपने मुंह को नकाब से ढक हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुट गई है।

पीड़ित छत्रपाल का कहना है कि देर रात खाना खाने के बाद छत्रपाल अपने परिवार के साथ सो गए थे। तभी लगभग रात 1 बजे करीब छह बदमाश घर में घुस गए और हथियार के बल पर परिवार को बंधक बना लिया जब छत्रपाल ने इसका विरोध किया तो छत्रपाल के बेटे पर गन लगाकर उसके साथ मारपीट की जिसमें छत्रपाल बुरी तरह घायल हो गए। उसके बाद छत्रपाल से अलमारी की चाबी ले ली और घर में रखें सारे समान इधर उधर कर दिया अलमारी में रखे 45 हजार रुपये नगदी समेत लगभग 14 तोले सोने चांदी के आभूषण लूट लिए। छत्रपाल ने बताया कि उनकी बहन हाल ही में बाहर घूमने गई है उसने भी अपने सारे जेवरात अपने उनके यहां ही रख कर चली गई थी। लेकिन बदमाश उसके साथ-साथ घर में रखे उसके बहन के भी आभूषण लूटकर ले गए। छत्रपाल दादरी तहसील में संविदा कर्मी है।

वहीं घटना के बाद सीओ दादरी निशांक शर्मा का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह