ग्रेटर नोएडा

Noida Crime: मां ने अपने दो मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, तीसरे को इसलिए नहीं मारा, पुलिस के सामने बयां किया पूरी सच्चाई

Noida Crime: यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक मां की करतूत सुनकर हर कोई उसे कोस रहा है। उसने मां की ममता को तार- तार करते हुए अपने दो मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने अपने तीसरे बच्चे को इसलिए नहीं मारा पुलिस के सामने सच्चाई बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई।
2 min read
Noida Crime
महिला की सांकेतिक फोटो

Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। महिला ने पहले अपने धर्म के खिलाफ जाकर मुस्लिम युवक से शादी की। वह एक मामले में जेल चला गया। तो महिला ने दूसरे लड़के से शादी कर ली। जब महिला का पहला पति जेल से छूट कर आया और अपने साथ रहने का दबाव बनाने लगा तो महिला ने अपने दोनों मासूम बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। खुद भी आत्महत्या करने योजना बना रही थी। लेकिन समय के रहते पुलिस को सूचना मिल गई। जिससे पुलिस ने महिला को बचा लिया। उसने अपने दूसरे पति जन्मे बच्चे को नहीं मारा पुलिस के सामने पूरी सच्चाई बयां कर दिया।

Noida Crime: ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली के खेड़ा धर्मपुर गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक सोनम नाम की महिला ने अपने 6 साल की बेटी और 4 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह आत्महत्या करने की योजना बना रही थी। लेकिन इससे पहले ही पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि महिला ने साहिल नाम के युवक से प्रेम विवाह किया था। साहिल से उसके दो बच्चे हुए थे। इसके बाद साहिल एक मामले में जेल चला गया। जिसके बाद सोनम ने उसे छोड़ दिया। कुछ दिनों बाद महिला ने सोनू नाम के एक युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी। जिससे उसका एक बेटा भी है। अभी हाल में उसका पहले वाला पति साहिल जेल से छूटकर घर आया। तो सोनम पर साथ में रहने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि उसने धमकी दिया कि यदि मेरे साथ नहीं रहोगी तो सभी को जान से मार देंगे। इसी वजह से सोनम ने पहले पति से जन्मे दोनों बच्चों की हत्या कर दी। पुलिस ने जब उससे पूछताछ किया तो पुलिस भी हैरान रह गई।

तीसरे बच्चे को इसलिए नहीं मारा की सोनू उसकी देखभाल कर लेगा

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपी महिला से पूछताछ किया तो उसने पुलिस को बताया कि तीसरे बच्चे को इसलिए नहीं मारा। क्योंकि वह सोनू का बेटा है। और उसे विश्वास था कि सोनू उसकी देखभाल करेगा। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। मामले की पुलिस गहराई से जांच कर रही है। पहले वाले पति पर भी कार्रवाई हो सकती है।

Updated on:
22 Nov 2024 05:17 pm
Published on:
22 Nov 2024 05:17 pm