ग्रेटर नोएडा

भारत बंद के दौरान आरएसएस विचारक से बदसलूकी करने पर थानाप्रभारी सस्‍पेंड

एसएसपी ने शिकायत मिलने पर एसएचओ के खिलाफ सीओ को सौंपी थी जांच

2 min read

नोएडा. आरएसएस विचारक के साथ में बदसलूकी करना एसएचआे को भारी पड़ गया है। एसएसपी ने सीआे की रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली सेक्टर-20 के एसएचआे अनिल कुमार शाही को सस्पेंड कर दिया। आरएसएस विचारक सेक्टर-16 ए फिल्मसिटी स्थित एक न्यूज चैनल के आॅफिस गए थे। आरोप है कि न्यूज चैनल के बाहर से उन्हें पकड़ लिया आैर उनसे अभ्रद व्यवहार किया।

ये भी पढ़ें

भारत बंद में उप्रदवियों का साथ देने वाले मेरठ के इन वकीलों की सदस्‍यता समाप्‍त

बताया गया है कि प्रफेसर राकेश सिन्हा आरएसएस विचारक है। ये सोमवार को एक न्यूज चैनल में इंटरव्यू देने के लिए गए थे। जब ये न्यूज चैनल से बाहर आ रहे थे। उसी दौैरान सेक्टर-20 कोतवाली के एसएचआे ने उन्हें पकड़ लिया आैर जिप्सी में बैठा लिया। आरोप है कि बाद में उनके साथ में बदसलूकी। राकेश सिन्हा इसकी शिकायत पीएम व सीएम से की थी। उन्होंने पूरे मामले को ट्वीट कर जानकारी दी थी। उन्होंने अपना परिचय एसएचआे अनिल कुमार शाही को भी दिया था। राकेश सिन्हा ने बताया कि परिचय देने के बाद भी एसएचआे का व्यवहार ठीक नहीं था। वहीं एसएचओ अनिल कुमार शाही ने बताया कि उन्हें लाल कलर की गाड़ी में संदिग्ध के घुमने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी।

शिकायत मिलने पर एसएसपी ने पूरे मामले की जांच नोएडा सीओ से कराई थी। सीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट एसएसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा को सौंप दी है। अजयपाल शर्मा ने एसएचओ को सस्पेंड कर दिया है। लोगों का आरोप है कि योगीराज में भी पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आ रहा है। आए दिन पुलिस की आमलोगों के साथ में बदसलूकी सामने आ रही है।

कोतवाली प्रभारी बदले

एसएसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने मंगलवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा थाना प्रभारियों में फेरबदल किया। अखिलेश त्रिपाठी थाना 24 से हटाकर बिसरख का प्रभारी बनाया गया है। मनीष सक्सेना को बिसरख से सेक्टर 20 के प्रभारी बनाए गए। पंकज राय को सूरजपुर, सतेंद्र राय को फेज़—2 और दिलीप बिष्ट को 24 का प्रभारी बनाए गए है।

ये भी पढ़ें

दो प्रेमियों की लव स्टोरी में घंटों उलझी रही शहर की कर्इ कोतवाली की पुलिस , चौंकाने वाला हुआ खुलासा
Published on:
04 Apr 2018 09:46 am
Also Read
View All