ग्रेटर नोएडा

PCS Officer ने बेटे की शादी में पेश की बड़ी मिसाल, दहेज के रूप में लिया सिर्फ एक पौधा

  Highlights यूपी के हाईटेक शहर में तैनात है PCS अधिकारी, बेटा बैंक मैनेजर शादी में सिर्फ पौधा लेकर पेश की मिसाल, पौधा रोपण कर दिया यह नाम मेहमानों को भी बांटे पौधे, सभी लोग कर रहे तारीफ
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2019, 11:37 AM IST
marriage.jpg

ग्रेटर नाेएडा। शादी में जहां दहेज के नाम पर आप ने सामान लेकर गाड़ी और कैश लेने की तस्वीर देखी होगी। इसबीच ग्रेटर नाेएडा में तैनात (PCS OFFICER) पीसीएस अधिकारी ने (BANK MANAGER) बैंक मैनेजर बेटे की शादी (MARRIAGE) में दहेज के रूप में सिर्फ एक पौधा लेकर मिसाल पेश की है। इतना ही नहीं उन्होंने इस (PLANT) पौधे का नाम भी रख दिया है। इस पौधे का रोपण उनके बेटे और बहू ने घर में किया।

दरअसल हाईटेक शहर के (YEIDA) यमुना विकास प्राधिकरण में एसीईओ के पद पर तैनात (PCS) पीसीएस अधिकारी एस के दुबे के बेटे योगेश एसबीआई बैंक में मैनेजर है। दो दिन पूर्व उनकी शादी आंबेडकर निवासी खुशबू से हुई है। शादी बहुत ही धूम धाम से हुई। वही शादी में एसीईओ ने दहेज के रूप में लड़की पक्ष से एक नीम का पौधा लेकर एक मिसाल पेश की है। इस पौधे को एसीईओ के प्रतापगढ़ के गांव सराय मधई स्थित अपने पैतृक मकान में बेटे और बहू ने रोपा। वहीं इस पौधे का नाम उन्होंने योगेश-खुशबू परिणय पौधा दिया। एस.के दुबे ने कहा कि अभी के समय में सबसे अधिक जरुरत पौधारोपण की है। जिसकी पूर्ति हम किसी अन्य चीज से नहीं कर सकते।

शादी में आए मेहमानों को भी भेंट किये पौधे

इस मौके पर यमुना विकास प्राधिकरण के एसीईओ सतीश दुबे और उनकी पत्नी कुसुम ने (Marriage) शादी में आए मेहमानों को (Plant) पौधे भेंट किये। साथ ही उनसे वचन लिया कि वह पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हरियाली बढ़ाएंगे और इन पौधो को रोपने के बाद उनकी देखभाल भी करेंगे। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील भी की। उन्होंने कहा कि सभी लोग अन्य लोगों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित करें। इससे समाज में बड़ा और तेजी से सुधार आएगा।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी