ग्रेटर नोएडा

फैक्ट्री मालिक के हत्याकांड में फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, मृतक की राडो घड़ी बरामद

Highlights: -पुलिस दो आरोपियों को पहले ही कर चुकी गिरफ्तार -आरोपियों को जेल भेजा गया -साथियों ने ही की थी हत्या
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2020, 10:23 AM IST
screenshot_from_2020-07-24_10-15-35.jpg

ग्रेटर नोएडा। ऑटो पार्ट्स की फैक्टरी के मालिक आदित्य सोनी की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हज़ार के इनामी बदमाश को कासना थाना पुलिस ने एचडीएफसी बैंक, सिरसा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मृतक की राडो घड़ी, ढाई हजार रुपये और हत्या में इस्तेमाल की गई एसेंट गाड़ी भी बरामद की है। पुलिस इस हत्याकांड में शामिल दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

ग्रेटर नोएडा ज़ोन-3 के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि ओमीक्रान-1 सेक्टर स्थित गौड़ अतुल्यम सोसाइटी निवासी आदित्य सोनी 5 जुलाई को अपने फैक्ट्री गए थे। उसके बाद वे गायब हो गए थे। मामले में आदित्य की मां नीलू सोनी ने कासना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आदित्य सोनी को आखरी बार उसके तीन साथियों के साथ देखा गया था। पुलिस ने आदित्य सोनी के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, जिससे पता चला कि दोनों ने अपने एक अन्य साथी सनी के साथ मिलकर पहले आदित्य सोनी को पहले शराब पिलाया, फिर उसका सामान सोने की चेन, सोने का कडा, दो अंगूठी, राडो घडी व 7000 रूपये तथा कंगन व लेडीज चूडियां लूटकर उसकी हत्या कर दी थी और शव को जमालपुर नहर में फेक दिया था। जिसका शव जनपद मथुरा में नहर में मिला था जिसकी शिनाख्त परिजनों द्वारा की गयी थी।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर इस मामले में आरोपी देवेश भाटी और पंकज भाटी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और आदित्य की लूटी गई शेवरेले कार, सोने की चेन, अंगूठी,कड़ा बरामद कर लिया था। इस हत्या का तीसरा आरोपी सनी पुत्र धीरज इस मामले में फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हज़ार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने एक सूचना परएचडीएफसी बैंक सिरसा के पास से हत्या के मामले में फरार चल रहे हैं सनी पुत्र धीरज को धर दबोचा। पुलिस ने आदित्य सोनी की राडो घड़ी, ढाई हजार रुपए नगद और हत्या में इस्तेमाल की गई एसेंट गाड़ी बरामद कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Updated on:
24 Jul 2020, 10:23 AM IST
Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट