इसके अलावा सामान्य श्रेणी में रविन्दर कुमार, अनमोल तिवारी, ईशा गुप्ता, मोहित अग्रवाल, संदीप बग्गा, अगम मेटल फैब्रिकेशन प्रा.लि., सुरेंद्र कुमार नारंग और बीसी फैशन एलएलपी को भूखंड आवंटित किए गए हैं। इन भूखंडों पर रेडीमेड गारमेंट्स, प्रिंट एंड पैकेजिंग, स्टील फैब्रिकेशन, प्लास्टिक प्रॉडक्ट, फूड प्रोसेसिंग,इलेक्ट्रानिक का सामान बनाने वाली इकाइयां लगाई जाएंगी। अथॉरिटी के शर्तों के मुताबिक इन भूखंडों पर अगले दो वर्ष में निर्माण पूरा कर इकाइयों को चालू करना होगा।