ग्रेटर नोएडा

मेड ने मालिक की इस गंदी हरकत का किया विरोध तो जान से धोना पड़ा हाथ, गिरफ्तारी होते ही आरोपी ने बताई खौफनाक कहानी

Highlights अच्छी नौकरी दिलाने के बहाने आरोपी ने मेड को बुलाया था फ्लैट पर मेड के पहुंचते ही आरोपी ने उसके साथ किया रेप का प्रयास, विरोध करने पर की हत्या एक दिन बेड में शव रखने के बाद दूसरे दिन 18वीं मंजिल से फेंका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार तो सामने आई पूरी वारदात
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2019, 4:36 PM IST
died.jpeg

ग्रेटर नोएडा। दिवाली के बाद शहर की एवीजे हाइट्स सोसायटी की 18वीं मंजिल से दो नवंबर की तड़के एक महिला का शव नीचे गिरते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो फ्लैट मालिक गायब मिला। पुलिस ने वारदात के नौ दिन बाद आरोपी मालिक को गिरफ्तार कर मामले का चौंकाने वाला खुलासा किया।

एसपी देहात ने बताया कि आरोपित मुमताज 18वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट 1804 में रहता है। खोड़ा कॉलोनी निवासी गरिमा को उसने दिवाली के बाद दो नवंबर को अपने घर बुलाया था। यहां उसने गरिमा को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। पुलिस के अनुसार गरिमा के घर पहुंचते ही आरोपी मुमताज ने बातचीत के दौरान ही गरिमा से रेप का प्रयास किया। गरिमा ने इसका विरोध किया तो आरोपी मुमताज ने शाम करीब 6 बजे मेड को बेलन मारकर बेहोश कर दिया। फिर मुमताज उसे फ्लैट के अंदर बंद कर सोसायटी में नीचे धोबी के पास जाकर बैठ गया। इस दौरान खून ज्यादा बहने से फ्लैट में बंद महिला गरिमा की मौत हो गई। इस पर मुमताज ने खून साफ कर गरिमा के शव को बेड के बॉक्स में छिपा दिया। इसके बाद वह अपने भाई के कमरे में जाकर सो गया।

अगले दिन 18वीं मंजिल से शव फेंक, फरार हो गया था आरोपी

अगले दिन आरोपी मुमताज गरिमा के शव को सुबह करीब 4 बजे 18वीं मंजिल से फेंक कर भाग गया। महिला का शव नीचे पड़ा देख सोसायटी में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान खोड़ा निवासी गरिमा के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने नौ दिन बाद आरोपी मुमताज को उसके गांव सुपौल (बिहार) जिले के छातापुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह