4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेरों के समय दुल्हन पक्ष के लोगों ने की हर्ष फायरिंग तो दूल्हे के भाई के इस अंग में जा लगी गोली

Highlights बारात आने के बाद दूल्हा-दुल्हन के चल रहे थे फेरे फेरों के बीच दुल्हन पक्ष के शख्स ने की हर्ष फायरिंग गोली चलते ही पास बैठे दूल्हे के बड़े भाई को लगी
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 10 Nov 2019, 4:51 PM IST

marriage.jpg

saat phere

हापुड़। प्रदेश के जिले में स्थित थाना बाबूगढ़ के राम फार्महाउस में रविवार रात शादी समारोह के दौरान देर रात दुल्हन पक्ष ने हर्ष फायरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान निकली गोली दूल्हे के बड़े भाई को जा लगी। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन में लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उधर पुलिस मामले में तहरीर न आने की बात कह रही है।

बिजली उपभोक्ताओं के लिए योगी सरकार लेकर आई ये बड़ी स्कीम, करोड़ों लोगों को होगा फायदा

जानकारी के अनुसार, जिले के थाना बाबूगढ़ के राम फार्म हाउस में संभल जिले के राजपुरा से बारात आई हुई थी। बताया जा रहा है कि देर रात खाना खाने के बाद बारात लौट रही थी। उधर लड़के-लड़की के फेरे शुरू हो गये। इसी दौरान लड़की पक्ष की तरफ आये अमित नाम के शख्स ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस हर्ष फायरिंग में दूल्हे के बड़े भाई रूप सिंह के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। गोली लगते ही मौके पर ही हड़कंप मच गया। दूल्हे के भाई को रिश्तेदारों ने आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक के परिवार के लोगों का कहना है की अमित नामक का युवक जोकि लड़की पक्ष की तरफ से आया था। वो फायरिंग कर रहा था। जिसमें दूल्हे के बड़े भाई रूप सिंह के पैर में गोली लगी है।

बस स्टैंड पर इस हाल में मिला मॉर्निंग वॉक पर निकला ठेकेदार, मचा हड़कंप- देखें वीडियाे

तहरीर मिलने पर की जाएगी कार्रवाई

वही पुलिस मामले में तहरीर का इंतजार कर रही है और तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। अभी तक लिखित तहरीर नहीं मिली है।