ग्रेटर नोएडा

रेलवे में डकैती की योजना बना रहे 10 बदमाशों को पुलिस ने वक्त से पहले ही कर लिया गिरफ्तार

बदमाशों से तमंचा, कारतूस और दो वाहन बरामद पुलिस ने बदमाशों को बताया शातिर और आदतन अपराधी

less than 1 minute read
dac.png

ग्रेटर नोएडा. पुलिस ने पैरामाउन्ट गोल्फ फोरेस्ट सोसायटी के पास स्थित कब्रिस्तान में निर्माणाधीन रेलवे लाइन की सम्पत्ति को हथियारों के बल पर गार्डों को बन्धक बनाकर डकैती डालने की योजना बना रहे 10 शातिर डकैतों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, एक टाटा 407 और एक छोटा हाथी (वाहन) बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने गौतमबुद्धनगर में विभिन्न स्थानों में कई लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।

यह भी पढ़ें: उधार के पैसे मांगने पर युवकों का दबंगों ने कर दिया ऐसा हाल

पुलिस की गिरफ्त में खड़े बदमाशों में कासगंज का सुधीर यादव, एटा का अजय यादव, इटावा का कुलदीप, राहुल, फर्रुखाबाद का अवधपाल, हरिशरण, रमेश, रजनेश, कन्नौज का इंदर और अलीगढ़ का श्याम कुमार शामिल हैं। जिन्हें सूरजपुर थाने की पुलिस ने गश्त के दौरान पैरामाउन्ट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी के पास स्थित कब्रिस्तान से उस समय धर-दबोचा। जहां छुपके एक निर्माणाधीन रेलवे साइट पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। इनके कब्जे से चार तमंचा, 08 जिंदा कारतूस, दो चाकू और दो वाहन बरामद हुए हैं।

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। ये लोग ग्रेटर नोएडा के विभिन्न इलाकों में किराये के मकान में रहकर यहां लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने लूट और डकैती की दर्जनभर वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

Published on:
19 Nov 2019 08:44 pm