3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुस्लिम सिपाही ने एक बीवी के रहते किया दूसरा निकाह तो एसएसपी ने दी ऐसी सजा

पहली पत्नी ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट जांच रिपोर्ट में पत्नी के आरोप पाए गए सही एसएसपी ने सिपाही को किया बर्खास्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 19 Nov 2019, 2:46 PM IST

ajaya-shahni.jpg

मेरठ. एक मुस्लिम सिपाही के पहले से शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी करने की बात सामने आने के बाद मंगलवार को एसएसपी ने बर्खास्‍त कर दिया। दूसरी शादी रचाने के बाद आरोपित सिपाही के खिलाफ थाना सिविल लाइन में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि सिपाही ने दो साल पहले किठौर में तैनाती के दौरान सिपाही इमरान ने शादीशुदा होते हुए भी दूसरी शादी कर ली थी। जिस महिला के साथ आरोपी ने निकाह किया था, बताया जाता है कि वह भी किठौर की रहने वाली थी। अब मामला सामने आने के बाद शामली के सिपाही इमरान को एसएसपी अजय साहनी ने बर्खास्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें: पुलिस के हत्थे चढ़े चोरों के पास से मिले ऐसे-ऐसे सामान, जिसे देखकर पुलिस के भी उड़े होश

दो शादी रचाने वाले सिपाही इमरान की पहली पत्नी इमराना ने आरोप लगाया था कि उसके पति ने फराह नामक युवती से दूसरा निकाह कर लिया। इसके बाद उसने पहले निकाह के फर्जी कागजात तैयार कर लिए थे। इस घटना की शिकायत थाना सिविल लाइन में इमरान के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। गौरतलब है कि इससे पहले भी इमरान के खिलाफ दिल्ली के भजनपुरा और खजूरी थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। अब इस मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी अजय साहनी ने आरोपित सिपाही इमरान को बर्खास्त कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश