ग्रेटर नोएडा

पुलिस ने ‘योगी’ को किया गिरफ्तार, सामने आई बड़ी वजह,देखें पूरा वीडियो

लिफ्ट देकर अपने शिकार को हमसफर बनाकर लूटने वाले गैंग का पर्दाफाश
2 min read
• •
Updated: 24 Jan 2019, 9:56 AM IST
noida
पुलिस ने योगी को किया गिरफ्तार, सामने आई बड़ी वजह

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो चलाता तो कैब था, लेकिन उसका असली पेशा गाड़ी में बैठे यात्रियों से लूटपाट करना था। आरोपी पहले लिफ्ट देकर अपने शिकार को हमसफर बनाता था, और मौका मिलते ही, हथियारों के बल बंधक बना कर लूटपात कर पीड़ित को सुनसान इलाके में फेंक कर फरार हो जाता था। पुलिस ने गैंग के मास्टर माइंड को एटीएम गोलचक्कर के पास से वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है।

पुलिस की गिरफ्त में आया नरेंद्र उर्फ योगी शातिर किस्म का बदमाश है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर ग्रेटर नोएडा व नोएडा में लिफ्ट लेकर लोगों से लूटपाट करता है। बदमाश बिना एप से बुकिंग कराए सवारी को कार में बैठा लेते थे और लूटपाट करते थे। कासना कोतवाली पुलिस ने एटीएम गोलचक्कर पर वाहन चेकिंग के दौरान वैगनऑर कार को जांच के लिए रोका तो नरेंद्र उर्फ योगी कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वैगनऑर, लूट के साढ़े आठ हजार रुपये व तमंचा बरामद किया गया है।

वहीं पुलिस का कहना है की लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट करने वाले गैंग का सरगना है और अपने 3 साथियों के साथ मिल कर लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट करता है। जांच में पता चला है कि नरेंद्र पर 21 आपराधिक मामले दर्ज है। लूट के मामले में लंबे समय तक जेल में बंद रहा था और 2017 में जेल से छूटा था और अपने साथियों के साथ मिलकर बीते नवंबर को कासना कोतवाली क्षेत्र में दनकौर के रहने वाले इंजीनियर से लूटपाट की थी और 60 हजार रुपये एटीएम से निकलवाए थे।

नरेंद्र इसके बाद भी ओला कंपनी में कैब चलाता था। इससे कंपनी की सत्यापन प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगा है। पुलिस सत्यापन के संबंध में कंपनी को पत्र लिखेगी। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने 9 हजार रुपए नगद, देसी तमंचा और लूट में इस्तेमाल की जाने वाली कार बरामद की है। उसके 3 साथी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Updated on:
24 Jan 2019, 9:56 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी