ग्रेटर नोएडा

होली के लिए फॉर्च्यूनर में भरकर ला रहा था 3 लाख की शराब, पुलिस ने इस तरह कर लिया गिरफ्तार

Highlights: -कासना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार -आबकारी विभाग को इनपुट मिला था -पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Mar 2021, 10:29 AM IST
m.jpeg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा। कासना क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चेकिंग के दौरान एक फॉर्च्यूनर कार में करीब 3 लाख रुपये की भारी मात्रा में अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की गयी है। पुलिस और आबकारी विभाग अवैध शराब के साथ एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस कमीश्नरेट गौतम बुध्द नगर आबकारी विभाग के साथ संयुक्त रूप से होली पर्व पर अवैध शराब की बिक्री व पंचायत चुनावों को प्रभावित करने के लिए अवैध शराब की तस्करी करने वाले माफियाओं के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग के अभियान चला रहा है।

इसी दौरान आबकारी विभाग को इनपुट मिला की शराब की बड़ी खेप हरियाणा से यूपी लाई जा रही है। कासना पुलिस और आबकारी विभाग ने बैरिकेटिंग लगा कर वाहनो की जांच शुरू कर दी। चेकिंग अभियान के दौरान एक फॉर्च्यूनर कार को चेकिंग के लिए रुकवाया। लेकिन फॉर्च्यूनर कार ड्राईवर घबरा गया और गाड़ी लेकर भागने लगा, जिस पर आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने फॉर्च्यूनर कार को घेराबंदी कर पकड़ लिया और जब उसकी चेकिंग की गई तो भारी मात्रा में अंग्रेजी अवैध शराब बरामद की गयी।

आबकारी विभाग के निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि फॉर्च्यूनर कार ड्राईवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम इंद्रजीत पुत्र प्रेम सिंह बताया। ये शराब होली पर्व पर व पंचायत चुनावों पर अवैध शराब की बिक्री के लिए ले जा रही थी। अधिकारियों का कहना है की पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 3 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी को आबकारी धाराओ में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी