ग्रेटर नोएडा

ऑन डिमांड शराब की सप्लाई करता था यह गिरोह, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे, 40 लाख कीमत की शराब बरामद- देखें वीडियाे

Highlights केंटर में शराब भरकर ले जा रहे थे आरोपी तस्कर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस द्वारा जब्त शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपये
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jan 2020, 2:34 PM IST
nn.png

ग्रेटर नोएडा। दादरी पुलिस ने एक ऐसे तस्कर गिरोह को दबोचा है। जो ऑन डिमांड शराब की तस्करी करता है। तस्कर ऑन डिमांड शराब की बड़ी खेप को लुधियाना से गोरखपुर ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इन्हें केंटर समेत दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी ब्रांड की अवैध शराब की 800 पेटी बरामद की है। जिनकी मार्केट में कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े मोहम्मद सलीम और कर्मवीर दोनों शातिर किस्म के शराब तस्कर हैं। दोनों आरोपी ऑन डिमांड शराब की तस्करी करते हैं। दादरी पुलिस ने इन दोनों को एक मुखबिर की सूचना पर यशराज फॉर्म के सामने से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इन तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 800 पेटी हिट प्रीमियम व्हिस्की अरुणाचल प्रदेश मार्का की बरामद की है। इस व्हिस्की की कीमत बाजार में करीब 40 लाख रुपये है।

काफी समय से तस्करी कर रहे थे आरोपी

डीएसपी जोन तृतीय ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे शराब की तस्करी काफी समय से कर रहे है। जो शराब पकड़ी गई है। उसे वे जीरकपुर लुधियाना से लेकर गोरखपुर जा रहे थे। पुलिस ने उस केंटर को भी कब्जे में ले लिया है। जिससे इस शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह