ग्रेटर नोएडा

रंगदारी मांगने के आरोप में इस बदमाश के दो गुर्गों के खिलाफ कसा शिकंजा

पुलिस की दबिश से पहले ही फरार हुए बदमाश, पुलिस खंगाल रही
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 3:25 PM IST
extorsion
रंगदारी मांगने के आरोप में इस बदमाश के दो गुर्गों के खिलाफ कसा शिकंजा

ग्रेटर नोएडा. उत्तर प्रदेश में भले ही पुलिस आपराधियों का एनकाउंटर कर अपराध पर नकेल कसने में जुटीं हों, बदमाशों के हौसले अब भी बुलंद है। हालात ये है कि बदमाश खुलेआम लोगों से रंगदारी मांग रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के एक गांव निवासी सुंदर भाटी के दो गुर्गों पर पुलिस ने व्यापारियों को डराकर रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी। हालांकि, पुलिस की दबिश से पहले ही दोनों बदमाश भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद से पुलिस लगातार इन दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- मुन्ना बजरंगी हत्याकांडः जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, इन अफसरों पर गिर सकती है गाज

इस मामले में कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि इलाके में रामपुर माजरा निवासी नवाब और रवि भाटी काफी वक्त से दनकौर इलाके में अपने आप को बदमाश सुंदर भाटी के गुर्गे बताकर व्यापारियों से रंगदारी वसूल रहे थे। इस दौरान व्यापारियों ने डरके मारे बदमाशों की इस हरकत की पुलिस से शिकायत नहीं की। लेकिन, मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने बदमाशों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के के लिए पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए।

इसी के बाद मुखबिर की सूचना पर रवि भाटी के मकान पर दबिश दी गयी। लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। हालाकि, पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा और 6 कारतूस बरामद करने का दावा किया है। गौरतलब है कि बेगपत जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से ही पुलिस इन दिनों बदमासों के खिलाफ सख्ती से पेश आ रही है।

Published on:
Also Read
View All