ग्रेटर नोएडा

सादी वर्दी में झगड़ा सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मी तो पब्लिक ने कर दिया ये काम

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
2 min read
DEMO PIC
सादी वर्दी में झगड़ा सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मी तो पब्लिक ने कर दिया ये काम

ग्रेटर नोएडा।उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में स्थित एक गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया।इसकी सूचना पर एक दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी पहुंचे।वह विवाद सुझाने का प्रयास ही कर रहे थे कि दूसरे पक्ष समेत पब्लिक ने पुलिसकर्मियों के साथ एेसा काम किया।जिसके बाद पुलिसकर्मियों को अपनी जान भागकर बचानी पड़ी।इतना ही नहीं मौके पर पहुंची पुलिस की दूसरी गाड़ी ने जब उन्हें समझाया। तब उन्हें खुद के द्वारा पुलिसकर्मियों की पिटार्इ करने का पता लगा। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 4 महिलाओं सहित 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिसकर्मियों की इस भूल पर लोगाें ने किया यह काम

जानकारी के अनुसार जेवर के गांव सहाबनहर में गुरुवार रात बच्चों के झगड़े के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसकी सूचना लोगों पुलिस को दी। इसकी सूचना मिलने पर जेवर कोतवाली से सादी ड्रेस में एक दरोगा और 4 सिपाही वहां पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने एक पक्ष के कहने पर घर में घुसकर दूसरे पक्ष के लोगों को पीटना शुरू कर दिया था। आरोप है इस पर दूसरे पक्ष ने पुलिसकर्मियों के साथ ही मारपीट शुरू कर दी। पुलिसकर्मी भागने लगे। पीट रहे लोगों ने उनका पीछा किया और भागते-भागते दरोगा समेत पुलिसकर्मियों को पीटते रहे।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पुलिसकर्मियों को बचाया

लोगों के बीच फंसे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह इसकी सूचना जेवर कोतवाली में दी। कोतवाली से पुलिस बल गांव पहुंचा। पुलिस को देख आरोपित फरार हो गए। पुलिस दो महिलाओं को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। इसके बाद एक पक्ष के ओमप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने सात लाेगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं कोतवाली इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि कोई पुलिसकर्मी नहीं पिटा है। एक पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Updated on:
05 Nov 2018 12:54 pm
Published on:
05 Nov 2018 12:53 pm
Also Read
View All
Girls Trapped in Noida Society Lift: गैलेक्सी वेगा में 30 मिनट अटकीं सांसें, लिफ्ट में बत्ती गुल, अंधेरे में हनुमान चालीसा पढ़ती रहीं 4 बच्चियां

ग्रेटर नोएडा में महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर की थी 15 लाख की लूट, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर, ग्रेटर नोएडा में कार सीख रही महिला ने पांच बच्चों को मारी टक्कर, पुलिस ने लिया हिरासत में

‘लड़कों ने बेशर्मी की हदें पार की, मैं घबरा गई थी’, हरियाणवी डांसर ने बताई ग्रेटर नोएडा में हुए हमले की आपबीती

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर विधायक की एस्कॉर्ट गाड़ी में डंपर ने मारी टक्कर, हादसे में दारोगा की मौत