26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे की शादी कर समधन के साथ रहने लगा 60 साल का बुजुर्ग, वृद्धा पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस समझाने का किया प्रयास, लेकिन दोनों नहीं छोड़ी साथ रहने की जिद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 1 Nov 2018, 6:25 PM IST

DEMO PIC

बेटे की शादी कर समधन के साथ रहने लगा 60 साल का बुजुर्ग, वृद्धा पत्नी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

मुरादाबाद।आप ने यह कहावत तो सुनी ही होगी कि प्यार में शख्स अंधा हो जाता है, लेकिन आधे से भी ज्यादा उम्र में किसी पर इश्क का एेसा बुखार चढ़े कि वह अपनी पत्नी को छोड़ समधन के साथ गायब हो जाये।एेसा शायद पहले कभी नहीं सुना होगा। दरअसल यूपी के मुरादाबाद जिले में एक एेसा ही मामला सामने आया है।जहां एक 60 साल के बुजुर्ग अपनी पत्नी को छोड़ समधन को लेकर फरार हो गये। जब परिवार को इसकी जानकारी लगी। तो इससे पहले ही वह चौकी पहुंच गये। वहीं वृद्ध की पत्नी ने बच्चों को बुला लिया।

यह भी पढ़ें-करवा चौथ पर मेहंदी लगवाने गर्इ मां को दरोगा ने सौंपा नौ माह का बच्चा, जमकर हो रही प्रशंसा

वृद्धा ने पुलिस को दी थी यह शिकायत

जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अगवानपुर पर बुधवार को एक बुजुर्ग महिला शिकायत लेकर पहुंची।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां उसने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसके 60 वर्षीय पति को एक महिला अपने साथ लेकर जा रही है। जो खुद को उसकी पत्‍‌नी बता रही है। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को पुलिस चौकी पर बुलाया। वृद्धा की मौजूदगी में दोनों महिलाओं के दावे सुनने का दौर शुरू हआ। शिकायतकर्ता ने कहा कि वर्ष 2012 में उसने अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज की थी। तब से लेकर आज तक वह पति-पत्‍‌नी के रूप में रह रहे हैं। इतना ही नहीं उसने कहा कि उनके बच्चे नहीं है।

यह भी पढ़ें-अपना घर मांगने पर इन लोगों को थमा दिया गया एक करोड़ रुपये का नोटिस, अब करेंगे आंदोलन

बेटे की शादी कर समधन से शुरू हो गया था प्रेम-प्रसंग

वहीं दूसरी महिला ने पुलिस के सामने अपने बच्चों को पेश किया। इसमें समधन के साथ जा रहे बुजुर्ग का झूठ सामने आ गया। समधन को लेकर जाने वाला बुजुर्ग पत्नी के साथ पिछले चालीस साल से साथ रह रहा था। इसबीच ही बुजुर्ग के बेटे की शादी हुर्इ। तो बुजुर्ग आैर रिश्ते में लगने वाली समधन के बीच प्यार हो गया। वहीं जब दोनों को अलग अलग करने के लिए पत्नी आैर बच्चों ने गुहार लगार्इ। तो वृद्ध अपनी कथित प्रेमिका के साथ खड़ा हो गया। दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़ गए। हालांकि पुलिस की माने तो इसका को कोर्इ परिणाम नहीं निकल सका।