ग्रेटर नोएडा

योगी सरकार का बड़ा फरमान, अब पुलिस वाले नहीं कर सकेंगे ये काम

डयूटी के दौरान मोबाइल का यूज नहीं कर सकेंगे पुलिसकर्मी यूज
2 min read
• •
Updated: 1 May 2018, 3:16 PM IST
police

ग्रेटर नोएडा. बढ़ते क्राइम को रोकने के लिए पुलिस अफसरों ने एक नया तरीका निकाला है। डयूटी के दौरान पुलिसकर्मी अब सोशल मीडिया का यूज नहीं कर सकेंगे। डयूटी के दौरान अगर कोई पुलिसकर्मी सोशल मीडिया का यूज करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने निर्देश जारी कहा है कि डयूटी पर तैनात कोई भी पुलिसकर्मी मोबाइल का यूज नहीं करेगा। माना जा रहा है कि डयूटी के दौरान मोबाइल का यूज न करने से पुलिस की पैनी नजर क्रिमिनल पर रहेगी।

एसएसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा को काफी दिनो सेे ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के दुवारा फेसबुक व वाट्स एप का यूज करने की शिकायत मिल रही थी। बताया गया है कि डयूटी के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी मोबाइल पर लगे रहते है। वाहन चेकिंग के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने पूरे मामले की जांच कराई। जांच के दौरान सामने आया है कि पुलिसकर्मी अपने निजी मोबाइल पर लगे रहते है। पुलिसकर्मी मोबाइल पर फेसबुक और वाट्स एप पर लगे रहते है। जिससे देखते हुए एसएसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने सभी कोतवाली प्रभारियों को निर्देश दिए है। निर्देश के अनुसार डयूटी पर तैनात कोई भी पुलिसकर्मी मोबाइल का यूज नहीं करेगा। अगर कोई पुलिसकर्मी मोबाइल का यूज करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उसका मोबाइल जमा करा लिया जाएगा।

पुलिसकर्मियों के साथ-साथ कोतवाली प्रभारी को भी ऐसा न करने के निर्देश जारी किए गए है। पुलिस अफसरों का मानना है कि वाहन चेकिंग के दौरान खानापूर्ति की जाती है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मोबाइल में लगे रहते है, जबकि इसकी फायदा उठाकर उठाकर लुटेरे घटना को अंजाम देने के बाद में फरार हो जाते है। एसएसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि दिल्ली में डयूटी के दौरान मोबाइल को जमा करा लिया जाता है। जिसकी वजह से पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहती है। उन्होंने बताया कि डयूटी के दौरान मोबाइल यूज न करने की सख्त हिदायत दी गई है।

Published on:
Also Read
View All
पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह

Bus Fire Accident: ‘मुझे नहीं पता मेरा पति कहां है…’,ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में बची महिला ने बताई खौफनाक कहानी