1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस व्यक्ति की वजह से फेरे ले रहे दुल्हे को लगी थी गोली, नहीं भरी थी दुल्हन की मांग

हर्ष फायरिंग करने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखीमपुर खेरी

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 1 May 2018, 3:05 PM IST

lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी. बीती रविवार को नीमगांव थाना क्षेत्र में द्वारचार के समय हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे की मौत हो गई थी। घटना के बाद फायरिंग करने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने सोमवार की देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।


बताते चले कि बीती रविवार को जिला सीतापुर के थाना महोली के ग्राम हाजीपुर निवासी सुनील वर्मा पुत्र श्याम लाल बारात लेकर पड़ोसी जीका लखीमपुर के थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम रामपुर पहुंचे थे। सुनील का विवाह रवींद्र वर्मा की पुत्री रूबी से तय हुआ था। देर शाम बारात पहुंचने के बाद लड़की के पिता बारातियों की सेवा सत्कार में लगे थे । इसके बाद सभी बाराती नाचते-गाते विवाह स्थल तक पहुंचे। जहां लड़की के पिता द्वारचार की तैयारी में जुटे थे। जैसे ही बारात दरवाजे पर पहुंची। तो लड़की के पिता ने द्वारचार की रस्म पूरी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- कन्नौज में हुआ बड़ा हादसा, चार मासूमों की मिली एेसी मौत कि शहर में मच गया हड़कंप

इसी दौरान दूल्हे के एक रिश्तेदार में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से एक फायर झोंक दिया। गोली सीधे दूल्हे के सीने में लगी । कोई कुछ समझ पाता तब तक दूल्हा जमीन पर गिर पड़ा। यह देख बारात में भगदड़ मच गई ।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। फायरिंग करने वाले युवक की तलाश में जुट गई । आखिरकार पुलिस को सफलता मिली । पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक रामचंद्र को आलाकत्ल सोमवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया है । पूछताछ में राम चन्द्र ने बताया कि रिवाल्वर लोड करते समय गोली चल गई थी। वह घबरा कर वहां से भाग गया था । वही सीओ मितौली ने बताया कि अभियुक्त रामचंद्र को सोमवार की देर शाम शिवाला तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया ।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश