11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नौज
कन्नौज में चार बच्चों की नदी में डूबकर मौत
Play video

कन्नौज में चार बच्चों की नदी में डूबकर मौत

कन्नौज में चार बच्चों की नदी में डूबकर मौत

Google source verification

कन्नौज. जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र के बगिया मोहल्ले के रहने वाले चार दोस्त हर रोज की तरह सभी साइकिल से मल्हानपुरवा घाट पर काली नदी में नहाने के लिए जाते थे। शनिवार को भी सभी नहाने के लिए घर से एक साथ साइकिल से निकले और नदी में नहाने लगे इसी बीच अचानक बच्चों का पैर फिसला और फिर वह पानी के तेज बहाव में आकर डूब गए।

गहरे पानी में जाने के कारण काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आये तो चीख पुकार होने लगी। बच्चों के परिजन मौके पर पहुंच गए। चार बच्चों के डूबने की खबर लगते ही मौके पर पुलिस बल के साथ जिला प्रशासन के साथ मौके पर सदर विधायक अनिल दोहरे के साथ कई पार्टी के नरता भी पहुंच गए और बच्चों को नदी में ढूढ़ने के लिए रेस्क्यू किया गया। जिसके बाद गोताखोरों ने नदी से एक के बाद एक इस तरह से चार शवों को बाहर निकाल लिया है। बच्चों के शव देखते ही परिजनों में काहराम मच गया।