ग्रेटर नोएडा

आतंकवादियों के नापाक मंसूबों पर ब्रेक लगाने के लिए Indian Army के लिए आई गजब की तकनीक

Highlights: -ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में सेना के सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी लग रही है -जिसमें कई कंपनी हिस्सा ले रही हैं। -नई दिल्ली स्थित प्वाइंट ब्लैंक रेंज प्राइवेट लिमिटेड भारतीय सेना के लिए टायर किलर लेकर आई है
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Dec 2019, 2:41 PM IST
demo.jpg

ग्रेटर नोएडा। भारतीय सेना (Indian Army) लगातार आतंकवादियों (Terrorist) के नापाक मंसूबों को नाकाम कर रही है। पिछले कुछ समय से सेना कई आधुनिक हथियारों (Weapons) से लैस हो गई है। वहीं अब सेना (Army) आंतकवादियों को सबक सिखाने के लिए एक गजब की तकनीक (New Technique) लेकर आई है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट (Greater Noida Expo Mart) में सेना के सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी लग रही है। जिसमें कई कंपनी हिस्सा ले रही हैं।

इस कड़ी में नई दिल्ली स्थित प्वाइंट ब्लैंक रेंज प्राइवेट लिमिटेड भारतीय सेना के लिए टायर किलर लेकर आई है। इस बारे में जानकारी देते हुए कंपनी के एमडी वाइपी मदन ने बताया कि इकाई 1991 से सुरक्षा उपकरण बना रही है। उनकी कंपनी का 1997 में सेना से करार हुआ था और इसके बाद से वह भारतीय सेना को सुरक्षा उपकरण दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी ने फ्रांस के नीस में हुए एक आतंकी हमले के बाद भारत में इस तरह के आतंकी हमलों की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए पोर्टेबल टायर किलर तैयार किया है। जिसका वजन बेहद ही कम है और इसे एक व्यक्ति ही अकेला उठाकर कहीं भी ले जा सकता है। जिससे सेना के जवानों को बहुत ही राहत मिलेगी। ये टायर किलर आतंकवादियों के वाहनों की गति व नापाक मंसूबों पर विराम लगा देगा।

Updated on:
21 Dec 2019, 2:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
तीन साल पहले बनी थीं दरोगा, बाथरूम में मिला शव; हार्ट अटैक या साजिश की गुत्थी में उलझा पुलिस विभाग

‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट