वह बताते हैं कि घर में बड़ों के रेस्लिंग में होने के चलते उन्हें भी इस स्पोर्ट से जुड़न पड़ा। लेकिन, उनकी रूची शुरू से ही बॉडी बिल्डिंग में थी। तीन बार मिस्टर इंडिया और पांच बार मिस्टर यूपी रहे विपिन यादव रूस में आयोजित बॉडी अंतरराष्ट्रीय बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए एक साल से तैयारी कर रहे थे। जीत का श्रेय अपने गुरू वसीम खान को देते हुए विपिन बताते हैं कि उन्होंने अपने गुरु द्वारा बताई गई तकनीक और रास्ते पर चलकर ही ये जीत हासिल की है। इसके अलावा वह अमैच्यौर ओलंपिया में भी सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। वहीं रूस में हुई प्रो लीग प्रतियोगिता में उन्होंने दुनिया के अलग-अलग देशों से आए 300 बॉडी बिल्डरों को पछाड़ गोल्ड मेडल हासिल किया।