ग्रेटर नोएडा

Tokyo Olympics: छोटे से गांव के छोरे ने सिलवर जीतकर रचा इतिहास, डीएम Suhas LY भी पहुंचे सेमीफाइनल में

जेवर निवासी प्रवीण व जिलाधिकारी सुहास एलवाई दिखा रहे दमखम। जनपदवासियों में खुशी की लहर है।
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2021, 12:51 PM IST
image.jpg

ग्रेटर नोएडा। टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympic) में भाग ले रहे गौतमबुद्ध नगर के दो खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल कर देश का नाम रोशन किया है। हाई जंप में ग्रेटर नोएडा के निवासी दिव्यांग प्रवीण कुमार ने सिल्वर मेडल जीतकर विश्व में दूसरा स्थान हासिल किया है, जबकि बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में पुरुष सिंगल्स के एसएल-4 मुकाबले में भाग ले रहे गौतमबुद्ध नगर डीएम सुहास एलवाई ने इंडोनेशिया के हैरी सुशांतो को सीधे सेटों में मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला फ्रांस के लुकास मजूर से होगा।

दरअसल, जेवर के गोविंदगढ़ के निवासी दिव्यांग प्रवीण कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतकर विश्व में दूसरा स्थान बनाया है। उन्होंने 2.07 मीटर की कूद लगाई। पुरुष हाई जंप टी-44 वर्ग में ग्रेट ब्रिटेन के ब्रूम-एडवर्ड्स जोनाथन ने 2.10 मीटर की कूद लगातार स्वर्ण पदक और पोलैंड के लेपियाटो मासिएजो ने 2.04 मीटर की कूद लगातार स्पर्धा का ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। प्रवीण कुमार की इस जीत के बाद गौतमबुद्ध नगर में खुशी का माहौल है। प्रवीण इससे पहले अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना दम दिखा चुके हैं।

बता दें कि टोक्यो पैरालंपिक में भाग ले रहे देश के पहले आईएएस अफसर और गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई ने टोक्यो पैरालम्पिक में बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्स के एसएल-4 मुकाबले में दूसरी बार जीत हासिल सेमीफाइनल में पहुंच गए है। सुहास एलवाई का मुलाबला इंडोनेशिया के हैरी सुसंन्तो से हुआ, जिसमें उन्होंने इंडोनेशिया के खिलाड़ी को 21-6, 21-12 से मात दी। इससे पहले सुहास एलवाई ने जर्मनी के खिलाड़ी बैडमिंटन में पुरुष सिंगल्स के एसएल-4 मुकाबले में निकलास जे पॉट को 21-9, 21-3 से हराया था लगातार दोनों मैच जीतने के बाद सुहास एलवाई ने टोक्यो पैरालम्पिक के पुरुष सिंगल्स एसएल-4 मुकाबले में सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अगला मुकाबला शुक्रवार की फ्रांस के लुकास मजूर से होगा। इस जीत के बाद गौतमबुद्ध नगर में खुशी का माहौल है।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह