ग्रेटर नोएडा

आशंका: ग्रेटर नोएडा में कैदियों को भगाने की थी बड़ी साजिश

यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर शनिवार को लुक्सर जेल से जेवर कोर्ट में दो कैदियों की पेशी कराकर लौट रही कैदी वैन हादसे का शिकार हो गई
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2017, 1:42 PM IST
up police

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर शनिवार को लुक्सर जेल से जेवर कोर्ट में दो कैदियों की पेशी कराकर लौट रही कैदी वैन हादसे का शिकार हो गई। बताया यह भी जा रहा है कि कैदियों को छूड़ाने का प्रयास किया गया। लेकिन आस पास में बहुत ही भीड़ भाड़ की वजह से बदमाश कामयाब नहीं हो सके। पुलिस अफसर अभी मामले की जांच की बात कह रहे हैं।

यह कैदी वैन लुक्सर जेल से जेवर कोर्ट में दो कैदियों को लेकर पेशी से लौट रही थी। जब यह दनकौर क्षेत्र के सलारपुर अंडरपास के पास पहुंची, उसी दौरान एक ट्क की वजह से असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में वाहन में सवार तीन पुलिसकर्मी और एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।

वाहन को सर्विस रोड पर उतार लिया

पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल रविंद्र सिंह, इंद्रजीत, अनित, लोकेंद्र और विक्रम सिंह लुक्सर जेल में बंद कैदी जाहिद और जयवीर को कैदी वाहन से जेवर कोर्ट में पेशी कराने लेकर गए थे। दोपहर को पेशी कराने के बाद जेवर से यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते जेल के लिए लौट रहे थे। उसी वक्त दनकौर क्षेत्र में चपरगढ़ गांव के रैंप से वाहन को सर्विस रोड पर उतार लिया। सर्विस रोड पर सलारपुर अंडरपास के नजदीक कैदी वाहन आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में असंतुलित होकर पलट गया।

मामले की जांच चल रही है

वाहन को विक्रम सिंह चला रहा था। हादसे में पुलिसकर्मी रविंद्र सिंह, इंद्रजीत, अनित और कैदी जयवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेस वे कर्मी और पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच की जा रही है कि कहीं हादसा कैदियों की वजह से तो अंजाम नहीं दिया गया। पुलिस सर्तकता बरते हुए हैं। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी जांच में आएगा वो आपके सामने भी आ जाएगा।

Updated on:
27 Aug 2017, 1:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह