ग्रेटर नोएडा

Society सील करने पहुंची टीम का Residents ने किया विरोध, बोले- हमारी परेशानी भी समझे अधिकारी

Highlights: -इस हाउसिंग सोसाइटी में इस सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित कई लोग मिले हैं -जिला प्रशासन ने हाउसिंग सोसाइटी को कंटेनमेंट जोन की दूसरी श्रेणी में शामिल किया है -दादरी के एसडीएम राजीव कुमार राय की ओर से सोसाइटी का सीलिंग आर्डर जारी किया गया है
less than 1 minute read
screenshot_from_2020-05-26_16-11-49.jpg

ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन और पुलिस को उस समय लोगों के जबरजस्त विरोध का सामना करना पड़ा जब वे ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाउसिंग सोसाइटी को सील करने पहुंचे। सोमवार को सोसाइटी के निवासी बड़ी संख्या में मेन गेट पर पहुंच गए और सोसाइटी की सीलिंग का विरोध करना शुरू कर दिया। काफी तकरार के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझाने में सफल रहे और सोसायटी को सील कर दिया गया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज वन हाउसिंग सोसायटी गेट पर उस समय विवाद हो गया और लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि जिस टावर में संक्रमित मरीज मिले हैं, उस टावर को ही सील किया जाना चाहिए। पूरी सोसाइटी सील करने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना था कि इस हाउसिंग सोसाइटी में इस सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित कई लोग मिले हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने हाउसिंग सोसाइटी को कंटेनमेंट जोन की दूसरी श्रेणी में शामिल किया है। दादरी के एसडीएम राजीव कुमार राय की ओर से सोसाइटी का सीलिंग आर्डर जारी किया गया है। जिसका अनुपालन किया जा रहा है।

Updated on:
26 May 2020 04:15 pm
Published on:
26 May 2020 04:14 pm
Also Read
View All
Girls Trapped in Noida Society Lift: गैलेक्सी वेगा में 30 मिनट अटकीं सांसें: लिफ्ट में बत्ती गुल, अंधेरे में हनुमान चालीसा पढ़ती रहीं 4 बच्चियां

ग्रेटर नोएडा में महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर की थी 15 लाख की लूट, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर, ग्रेटर नोएडा में कार सीख रही महिला ने पांच बच्चों को मारी टक्कर, पुलिस ने लिया हिरासत में

‘लड़कों ने बेशर्मी की हदें पार की, मैं घबरा गई थी’, हरियाणवी डांसर ने बताई ग्रेटर नोएडा में हुए हमले की आपबीती

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर विधायक की एस्कॉर्ट गाड़ी में डंपर ने मारी टक्कर, हादसे में दारोगा की मौत