ग्रेटर नोएडा

T20 वर्ल्ड कप बीच में छोड़कर वापस लौटे रिंकू सिंह, पिता की तबीयत खराब

Rinku Singh father is in critical condition: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह T20 वर्ल्ड कप को बीच में छोड़कर वापस आ गए, जिनके पिताजी की तबीयत गंभीर है। आज मंगलवार के अभ्यास सत्र में भी उन्होंने भाग नहीं लिया।
2 min read
t20 वर्ल्ड कप बीच में छोड़कर रिंकू सिंह वापस, फोटो सोर्स-- परिजन
फोटो सोर्स-- परिजन

T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप को बीच में छोड़कर रिंकू सिंह वापस अपने घर आ गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अनुसार पारिवारिक परेशानियों के कारण उन्हें घर वापस जाना पड़ा है। बताया गया है कि रिंकू सिंह के पिता नोएडा अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वैसे टी-20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह का कोई विशेष योगदान नहीं रहा। भारत को अगला मैच जिम्बाब्वे के साथ खेलना है।

नोएडा के अस्पताल में भर्ती

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिताजी, खान चंद्र सिंह की तबीयत खराब है और उनका उपचार नोएडा के अस्पताल में चल रहा है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें लीवर कैंसर है। रिंकू सिंह ने अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया। पिता की गंभीर हालत को देखते हुए रिंकू सिंह वापस आ गए हैं।

अगला मैच जिंबॉब्वे से चेन्नई में

भारतीय टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह T20 वर्ल्ड कप में कोई विशेष योगदान नहीं दे सके। अपने 5 मैचों में उन्होंने मात्र 24 रन बनाए हैं। उन्होंने कुछ अच्छे कैच लिए हैं। भारत का अगला मुकाबला जिंबॉब्वे के साथ चेन्नई में है, जो 26 फरवरी को खेला जाएगा। जिसमें रिंकू सिंह के खेलने में अनिश्चितता है। आज मंगलवार को ट्रेनिंग सेशन में भी उन्होंने हिस्सा नहीं लिया। 26 फरवरी को होने वाला मैच काफी महत्वपूर्ण है। भारत अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका से हार चुका है। T20 वर्ल्ड कप में बने रहने के लिए भारत को जिंबॉब्वे के साथ अच्छे औसत के साथ मैच जीतना आवश्यक है।

संघर्षों के बीच बीता बचपन

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह का बचपन संघर्षों में बीता है। उनके पिताजी सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। यही काम घर के सदस्यों से भी करवाया जाता था। सभी के सहयोग से घर का खर्च चलता था। पिता की हालत गंभीर है। उनका इस समय नोएडा अस्पताल में उपचार चल रहा है। ‌

Updated on:
24 Feb 2026 10:36 pm
Published on:
24 Feb 2026 10:24 pm
Also Read
View All
Girls Trapped in Noida Society Lift: गैलेक्सी वेगा में 30 मिनट अटकीं सांसें, लिफ्ट में बत्ती गुल, अंधेरे में हनुमान चालीसा पढ़ती रहीं 4 बच्चियां

ग्रेटर नोएडा में महिला को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर की थी 15 लाख की लूट, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर, ग्रेटर नोएडा में कार सीख रही महिला ने पांच बच्चों को मारी टक्कर, पुलिस ने लिया हिरासत में

‘लड़कों ने बेशर्मी की हदें पार की, मैं घबरा गई थी’, हरियाणवी डांसर ने बताई ग्रेटर नोएडा में हुए हमले की आपबीती

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर विधायक की एस्कॉर्ट गाड़ी में डंपर ने मारी टक्कर, हादसे में दारोगा की मौत