ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा को जल्द मिलेगी रोबोटिक मैन्युफैक्चरिंग की फैसिलिटी, जानें क्या होंगे फायदे

नोएडा के बाद अब ग्रेटर नोएडा में भी रोबोटिक मैन्युफैक्चरिंग की सुविधा मिलने जा रही है। यह दुनिया की सबसे बड़ी रोबोटिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी होगी जोकि आने वाले दिसंबर तक मैन्युफैक्चर करना शुरू भी कर देगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Aug 2022, 10:21 AM IST
robotic_manufacturing_facility_will_start_soon_in_greater_noida.jpg

ग्रेटर नोएडा को जल्द रोबोटिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की सुविधा मिलने वाली है। इस टेक्नोलॉजी की ताकत के जरिए कहीं भी पहुंचा जा सकता है, ऐसा कहना है मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र का। उन्होंने बताया कि नोएडा के बाद अब ग्रेटर नोएडा में भी रोबोटिक मैन्युफैक्चरिंग की सुविधा मिलने जा रही है। यह दुनिया की सबसे बड़ी रोबोटिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी होगी जोकि आने वाले दिसंबर तक मैन्युफैक्चर करना शुरू भी कर देगी।

रोबोटिक टेक्नोलॉजी के जरिए हुई कई सर्जरी

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंगलवार को सिटी मोंटेसरी स्कूल गोमती नगर शाखा में रोबॉटिक्स लैब का उद्घाटन करते हुए बताया कि रोबोटिक टेक्नोलॉजी के जरिए कई सर्जरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी के बच्चे रोबोटिक्स जैसी नई टेक्नोलॉजी के बारे में जानेंगे तो उनके अंदर अनंत संभावनाएं बनकर तैयार होंगी। इस मौके पर मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा जय जवान जय किसान, जय विज्ञान जय अनुसन्धान के बारे में भी ज़िक्र किया।

ये लोग रहे उपस्थित

मुख्य सचिव ने कहा कि इस विद्यालय ने रोबॉटिक्स लैब का निर्माण कर छात्रों को हैंड्स-ऑन रोबॉटिक्स, एडवांस्ड टेक साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सीखने का अवसर प्रदान किया है। इस अवसर पर सीएमएस के संस्थापक जगदीश गांधी, जनरल सेक्रेटरी आर सी गुप्ता, सीनियर प्रिंसिपल मंजीत बत्रा एवं प्रधानाचार्य आभा अनंत व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Published on:
Also Read
View All