ग्रेटर नोएडा

संगीत सोम का सपा पर हमला, कहा- पिछली सरकार की वजह से 58 दिन रहना पड़ा जेल में

भाजपा नेता संगीत सोम ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा-पिछली सरकार की वजह से 58 दिन मुझे जेल में रहना पड़ा।  
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2017, 7:05 PM IST
sangeet som attack on samajwadi party

ग्रेटर नोएडा। भाजपा नेता संगीत सोम ने शुक्रवार को सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने तुष्टीकरण की राजनीति की थी। जिसकी वजह से 58 दिन तक मुझे जेल में रहना पडा था, लेकिन जेल से छूटने के बाद मैं 58 गुनी ताकत के साथ बाहर आया था। बीजेपी सबका विकास, सबका साथ की राजनीति करती है।

योगी सरकार में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई

मेरठ के सरधना सीट के विधायक संगीत सोम ने कहा कि यूपी में तेजी से बदमाश, भ्रष्टाचार में लिप्त अफसरशाही और नौकरशाहों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। योगी की सरकार यूपी में आने के बाद ही बदमाशों को यूपी छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया था। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की वजह से ही बदमाश या तो जेल जा रहे हैं या फिर यूपी छोड़ रहे हैं। संगीत सोम ने कहा कि योगी सरकार सबका साथ और सबका विकास की राजनीति कर रही है। मुज्जफरनगर कांड के लिए पूरी तरह समाजवादी सरकार जिम्मेदार है।

चुनावी सभा करने ग्रेटर नोएडा पहुंचे सोम

संगीत सोम शुक्रवार को दादरी नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी गीता पंडित के चुनाव के रोड शो में शामिल हुए थे। दादरी सीट केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद महेश शर्मा के लिए प्रतिष्ठा की सीट बन चुकी है। इस सीट पर पूर्व बीजेपी के दिग्गज नेता मनोज गोयल भी समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। मनोज गोयल 25 साल बीजेपी में रहने के बाद में समाजवादी पार्टी में शामल हुए हैं। चुनाव से पहले मनोग गोयल ने सांसद महेश शर्मा पर व्यापारियों के साथ अभद्रता से पेश आने का आरोप लगाया था।

केंद्रीय मंत्री ने दिया मार्मिक बयान

वहीं केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा ने दादरी में रोड शो के दौरान कहा कि आपने 5 साल देखे हैं। विधवा की आंखों में आंसु नहीं आने दिए। दादरी की जनता के साथ में गीता पंडित, दादरी विधायक तेजपाल नागर, सांसद महेश शर्मा, सीएम योगी और पीएम नरेंद्र मोदी भी खड़े हैं। विजय पंडित ने दादरी के व्यापारियों के लिए अपनी प्राणों की आहुत दी है। गीता पंडित हमारी बहन है, जब भी मैं बच्चों को देखता हूं तो मेरी आंखे भर आती है। इस बार दादरी नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए सही चैयरमेन को चुने।

Published on:
Also Read
View All
‘हम इस साल दिवाली नहीं मनाएंगे’, PNB में 10.24 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप, ग्राहकों ने आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

पूजा के लिए फूल तोड़ने बालकनी में गए पिता-बेटे, 23वीं मंजिल से गिरकर दोनों की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 की मौत, पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव मिले, एक बेड पर पिता-बेटा, दूसरे पर मां-बेटियां मिलीं

ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, बीटा-1 में दो महिलाओं से चेन लूट

‘ये ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश के विकास में मील पत्थर साबित हो रहा है’, UPITS 2026 के शुभारंभ पर बोले मंत्री दया शंकर सिंह