ग्रेटर नोएडा

School Holiday: खुशखबरी! ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद में 5वीं तक के स्कूल बंद, बच्चों के लिए राहत 

School Holiday: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद में बढ़ते ठंड की वजह से 5वीं तक के बच्चों के स्कूल की छुट्टी कर दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2024, 9:32 AM IST
School Holiday

School Holiday: उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली NCR घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। आज यूपी में मौसम विभाग ने 32 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही, दिल्ली NCR के इलाके में प्रदूषण भी काफी बढ़ गया है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम में AQI 426 पहुंच गया है। ऐसे में स्कूलों को लेकर क्या आदेश दिए गए हैं, आइए देखते हैं…

5वीं तक के स्कूल बंद

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 5वीं तक के स्कूल प्रदूषण और ठंड के चलते बंद कर दिए गए हैं। वहीं, 10वीं और 12वीं को छोड़कर स्कूल में बाकी की कक्षाएं हाइब्रिड मोड में चलेंगी। देर रात 10 बजे प्रदूषण स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंचने पर ग्रैप-4 को लागू कर दिया गया। नोएडा प्रशासन की ओर से देर रात जारी सूचना के अनुसार पांचवीं तक की कक्षाएं हाइब्रिड मोड पर चलेंगी।

आपको बता दें कि हाल ही में , डीएम गौतमबुद्धनगर ने स्कूलों के टाइम बदलने का निर्णय लिया है। यह निर्णय ठंड और प्रदूषण की वजह से लिया गया है। अब स्कूलों की नई टाइमिंग 9:00 बजे कर दी गई है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

17 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में कहीं-कहीं घना कोहरा होने की संभावना है। 18 और 19 दिसंबर को मौसम में कोई खास बदलाव नहीं रहेगा। आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में छिछला से मध्यम कोहरा होने की संभावना है।

32 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 17 दिसंबर को मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Updated on:
17 Dec 2024, 9:32 AM IST
Published on:
Also Read
View All